तत्कालीन प्रभारी प्राचार्य श्री गोपाल चौधरी तत्काल प्रभाव से निलंबित

शहडोल |- कमिश्नर शहडोल संभाग श्री नरेश पाल ने तत्कालीन प्रभारी प्राचार्य श्री गोपाल चौधरी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लालपुर विकासखण्ड सोहागपुर को प्रयोगिक परीक्षा के नाम से फीस वसूलने संबंधी शिकायत की पुष्टि होने पर मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम- 1960 के नियम- 09 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि श्री गोपाल चौधरी का मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी गोहपारू जिला शहडोल नियत किया गया है। निलंबन अवधि मे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
Subscribe to my channel
Comments are closed.