कोतमा पुलिस ने प्रस्तुत किया साल भर के अपराधों कालेखा जोखा।

कोरोना काल मे कोरोना वालंटियर की निभाई कोतमा पुलिस ने अहम भूमिका।
अनूपपुर /कोतमा। वर्ष 2020 में थाना कोतमा में निरीक्षक आर के बैस के नेतृत्व में थाना कोतमा के समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा कड़ी मेहनत, लगन से कार्य कर थाना कोतमा क्षेत्र में शांति व्यवस्था की स्थापना की गई। कानून एवं व्यवस्था की स्थिति को सदृढ़ बनाएं रखा गया, जिससे क्षेत्र में कोई अप्रिय स्थिति निर्मित नहीं हुई । आम जनमानस की शिकायत/अपराधों का समय सीमा में निराकरण किया गया। अवैध कार्यों में लगातार कार्यवाही की गई व अपराधियों के विरुद्ध भी ठोस कारगर कार्यवाही की गई । वर्ष 2020 में थाना कोतमा में कुल 571 अपराध पंजीबद्ध हुए जिनमें से 559 अपराधों का निराकरण किया गया वर्ष 2020 में पुलिस द्वारा अवैध शराब पर कार्यवाही करते हुए कुल 136 प्रकरण आबकारी एक्ट के कायम किए गए, जिसमें 733 लीटर कच्ची शराब 202 लीटर अंग्रेजी/देशी शराब कीमती 2,02,010 रुपए जप्त की गई।इसी प्रकार वर्ष 2020 में जुआ एक्ट के 38 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए व 76 आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल 4,15,000 रुपए जप्त किया गया। इसी प्रकार सट्टा एक्ट की कुल 21 प्रकरण तैयार किए गए व 25 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 42,000 रुपए जप्त किए गए। इसी प्रकार वर्ष 2020 में अवैध गांजा का कारोबार करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 03 प्रकरण तैयार किए गए व 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल 04 किलो 600 ग्राम गांजा जप्त किया गया। इसी प्रकार शांति भंग होने की संभावना पर से धारा 151 जा. फौ. के तहत कुल 69 प्रकरण में 76 अनावेदकों पर कार्यवाही की गई। आदतन अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 73 प्रकरण कायम कर 73 अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। इसी प्रकार शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु धारा 107, 116(3) जा.फौ. के तहत 1010 प्रकरण कायम कर इस्तगासे न्यायालय में पेश किए गए। आदतन अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 4 अनावेदकों के विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाही की गई। यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु लगातार बाजार में पुलिस बल द्वारा भ्रमण कर यातायात व्यवस्था की गई व यातायात नियमों का पालन न करने वालों पर कार्यवाही करते हुए कुल 690 प्रकरण मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चलानी कार्यवाही की गई। वर्ष 2020 में अवैध रेत उत्खनन के कुल 18 प्रकरण कायम किए गए व आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। वर्ष 2020 में चोरी लूट की घटनाओं पर कोतमा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई वर्ष 2020 में चोरी एवं नकबजनी के कुल 41 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए, जिसमें से 31 प्रकरणों में माल मशरुका की पतरशी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया व 8,70,571 रुपए की चोरी गई संपत्ति को बरामद किया गया। इसी प्रकार वर्ष 2020 में लूट के 03 प्रकरण कायम किए गए जिसमें से 02 प्रकरणों में माल मशरूका की पतारशी कर 33,000 रुपए की लूट की गई संपत्ति बरामद की गई व आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।वर्ष 2020 में नाबालिक लड़कियों की दस्तयाबी के प्रभावी प्रयास किए गए तथा थाना कोतमा में नाबालिक लड़कियों के अपहरण के 20 प्रकरण दर्ज किए गए 13 प्रकरणों में नाबालिक लड़कियों की दस्तयाबी कर परिजनों के सुपुर्द किया गया व आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। वर्ष 2020 में महिला संबंधी अपराध बलात्कार/ छेड़छाड़ के 22 प्रकरण दर्ज किए गए,जिसमें सभी आरोपियों की गिरफ्तारी करते हुए समय सीमा में चालान न्यायलय में पेश किया गया है। वर्ष 2020 में हत्या का एकमात्र अपराध घटित हुआ है जिसमें भी त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस द्वारा आरोपियों की पतासी कर गिरफ्तारी कार्यवाही का न्यायालय पेश किया गया। वर्ष 2020 में थाना क्षेत्र में कोई कानून एवं व्यवस्था की स्थिति निर्मित नहीं हुई तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रही।कोतमा पुलिस स्टाफ के लगातार कार्य के प्रति समर्पण व त्वरित वैधानिक कार्यवाही के कारण यह संभव हो सका।कोतमा पुलिस लगातार पुलिसिंग के कार्यों को बखूबी निभाते हुए आम जनमानस के संपत्ति व उनकी सुरक्षा व क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहे व लोगों को समय में न्याय मिल सके इस हेतु लगातार प्रयासरत रहेगी।

Subscribe to my channel
Comments are closed.