भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कलेक्टर ने धान उपार्जन केंद्र कमता (जैतपुर) एवं बिरौड़ी का किया निरीक्षण,व्यवस्थित रखरखाव तथा परिवहन में गति लाने के लिए निर्देश

206
Above News

बिरौड़ी हाट बाजार को अतिक्रमण मुक्त एवं चैन लिंक कराकर सुरक्षित करने के लिए निर्देश

शहडोल | आज जनपद पंचायत बुढार के भ्रमण के दौरान कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सत्येंद्र सिंह ने धान उपार्जन केंद्र धान कमता (जैतपुर) एवं बिरौड़ी का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने समिति प्रबंधक श्री यमुना प्रसाद मिश्रा को उपार्जित धान के बोरों की सिलाई एवं सिलाई में गति लाने तथा उपार्जित धान को व्यवस्थित रखने एवं परिवहन को गति प्रदान करने के निर्देश दिए।इस दौरान कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सहकारी बैंक के अधिकारी को समिति प्रबंधक श्री मिश्रा के कार्य में शिथिलता बरतने के कारण के नोटिस देने के निर्देश दिए। श्री मिश्रा ने कलेक्टर को अवगत कराया कि उपार्जन केंद्र जैतपुर में अभी तक 335 किसान आ चुके हैं और 24373 क्विंटल धान उपार्जित किया जा चुका है। 148 किसान से जिन्हें एस.एम.एस. द्वारा सूचित किया जा चुका है। भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने धान उपार्जन केंद्र बिरौड़ी का अवलोकन किया अवलोकन के दौरान कलेक्टर को समिति प्रबंधक श्री मिश्रा ने अवगत कराया कि यहां 586 किसान पंजीकृत हैं जिसमें से 382 किसानों ने 24370 क्विंटल धान विक्रय किया है शेष किसान को सूचना संदेश के माध्यम से सूचित किया गया है। कलेक्टर ने उपार्जित धान को व्यवस्थित रखने तथा पॉलिथीन आदि से ढकने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर को अवगत कराया गया कि जैतपुर उपार्जन केंद्र किराए से चल रहा है इस पर तत्काल कलेक्टर ने बिरौड़ी में शासकीय भूमि खसरा नंबर 363 कुल 19 हेक्टेयर का अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान कलेक्टर को राजस्व निरीक्षक श्री दयाराम मार्को ने अवगत कराया कि इसमें 6 हेक्टेयर भूमि पट्टे की है। कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतपुर को निर्देशित किया कि तत्काल भूमि का नाप जोख कराकर शेष भूमि को जेसीबी लगाकर समतलीकरण कराएं साफ सफाई एवं स्वच्छता कराकर उसे आरक्षित करें। भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने हाट बाजार बिरौडी का अवलोकन किया। कलेक्टर को अवगत कराया गया कि हाट-बाजार की जमीन में अतिक्रमण किया गया है। जिस पर कलेक्टर ने तहसीलदार श्री चंद्र कुमार वट्टे को निर्देश दिए अतिक्रमण तत्काल हटाया जाए। हाट बाजार अवलोकन के दौरान कलेक्टर ने सहायक यंत्री को निर्देशित किया कि हाट बाजार को व्यवस्थित बनाएं तथा चैन लिंक लगाकर सुरक्षित करें।

निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर एवं जैतपुर श्री धर्मेंद्र मिश्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बुढार श्री संजीव तिवारी, सरपंच श्रीमती गीता सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper