मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजनांतर्गत प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित
शहडोल | जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग शहडोल ने जानकारी दी है कि महिला एवं बाल विकास विभाग जिला शहडोल के अंतर्गत मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना संचालित हैं। इस योजना के अंतर्गत पीड़ित महिलाओं की आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए कौशल उन्नयन प्रशिक्षण कार्यक्रम से जोड़ना है, इस योजना में निर्धारित लक्ष्य समूह के अंतर्गत जेल से रिहा महिलाएं एसिड विक्टिम व दुव्र्यव्हार से बचाई गई महिला व बालिका, दहेज से पीड़ित महिला, अग्नि से पीड़ित महिला व बाल विवाह से पीड़ित महिला व बालिका आदि श्रेणी में आने वाली महिलाओं को योजना में निर्धारित सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर सहित अन्य प्रशिक्षण दिलाकर आत्मनिर्भर बनाना है। जिस हेतु इच्छुक प्रतिभागियों द्वारा जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास जिला शहडोल से आवेदन प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन जारी विज्ञप्ति दिनांक से 2 माह के अंदर आवेदन पत्र भरकर डाक व सीधे जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग जिला शहडोल कार्यालय में जमा कर सकेंगे। विस्तृत जानकारी के लिये जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय शहडोल में सम्पर्क कर सकते है।


Subscribe to my channel
Comments are closed.