कलेक्टर ने किया उचित मूल्य दुकान चांपा का निरीक्षण

शहडोल कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेंद्र सिंह ने आज जनपद पंचायत सोहागपुर के ग्राम चांपा के उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उचित मूल्य दुकान को निजी आवास पर संचालित किए जाने पर उसे शासकीय भवन प्राथमिक विद्यालय चांपा में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए। वह उन्होंने इस मौके पर उपस्थित ग्रामीणों से दुकान द्वारा खाद्यान्न प्राप्त होने की जानकारी ली तथा श्याम वती सिंह को पेंशन स्वीकृत करने के निर्देश ग्राम पंचायत ग्राम पंचायत सचिव को दिए इस मौके पर जिला आपूर्ति नियंत्रक श्री कमलेश टाडेकर, आपूर्ति निरीक्षक सुश्री दीप्ति सिंह एवं नोडल अधिकारी श्रीमती नीलम तिवारी, उपसरपंच श्री उमाशंकर सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे

Subscribe to my channel
Comments are closed.