प्रथम त्रैमासिक एनसीडी की बैठक संपन्न,कार्य में प्रगति लाने के सीएमएचओ ने दिए निर्देश,

शहडोल| आज मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम.एस. सागर के द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के आईपीपी-6 बिल्डिंग में विकास खंड चिकित्सा अधिकारी एवं कार्यक्रम अधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने निर्देशित किया कि गर्भवती महिलाओं का प्रथम भेंट में शत-प्रतिशत पंजीयन कराना सुनिश्चित करें तथा हाई रिस्क की गर्भवती महिलाओं का चुनाव करके उनका समुचित उपचार किया जाए। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने वहां उपस्थित चिकित्सकों को निर्देशित किया कि सीबीआर एनीमिक महिलाओं का ब्लड ट्रांसफ्यूजन की सुविधा प्रदान की जाए एवं मॉडरेट एनीमिया से पीड़ित महिलाओं को आयरन सुक्रोज का दवा अनिवार्य रूप से दिया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि जिले के सभी संस्थाओं में दवाइयां उपलब्ध रहे तथा ग्राम आरोग्य केंद्र सीएचओ एवं एएनएम के पास निर्धारित औषधियां उपलब्ध रहें। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले के सभी डॉक्टर्स, पैरामेडिकल स्टाफ एवं चिकित्सकीय अमला को निर्देशित किया कि अपने मुख्यालय में आवश्यक रूप से निवास करें। उन्होंने कहा कि डाटा एंट्री ऑपरेटर समस्त फीडिंग का कार्य पूर्ण करने के पश्चात ही उन्हें वेतन का भुगतान दिया जाए। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने एमसीडी में स्क्रीनिंग कार्य की समीक्षा किया। समीक्षा के दौरान एमसीडी में स्क्रीनिंग का कार्य संतोषजनक नहीं पाए जाने पर उन्होंने 1 सप्ताह के अंदर एमसीडी में स्क्रीनिंग का कार्य पूर्ण कराने एवं उसका डिजिटाइजेशन भी पूर्ण कराने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए।
बैठक में डीएचओ-1 डॉ० के.एल. अहिरवार, डीएचओ-2 डॉ० बाई. पासवान, डीपीएम श्री मनोज द्विवेदी, जिला महामारी नियंत्रक डॉ० अंशुमान सुनारे सहित सभी जिले के सभी कार्यक्रम अधिकारी एवं खंड चिकित्सा अधिकारी उपस्थित थे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.