भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

अ.भा. ब्राह्मण एकता परिषद की बैठक संपन्न।13-14 फरवरी को प्रयागराज में होगा ब्राह्मण एकता परिषद का बड़ा सम्मेलन

227
Above News

शहडोल:- अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की सदस्यता अभियान संबंधी बैठक की अध्यक्षता परिषद के दया शंकर शुक्ला के नेतृत्व में संपन्न हुई । जिसमें जिले में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के उद्देश्य के परिपूर्णता के लिए पंचायत स्तर और वार्ड वार संगठन निर्माण के बात पर जोर देते हुए जिलाध्यक्ष दया शंकर शुक्ला ने कहा सभी कार्यकारिणी सदस्य इस बात को सुनिश्चित करें की सदस्यता अभियान के लिए अधिकाधिक संख्या में ब्राह्मण बंधु एकता परिषद से जुड़े। ताकि सामाजिक विस्तार की रूपरेखा व समाज में आपसी समन्वय और सहयोग की भाषा का विस्तार हो सके। श्री शुक्ला ने कहा कि देखा गया है कि अक्सर विपरीत अवस्था में ब्राह्मण परिवार एकांगी भाव को अनुभव करता है ब्राह्मण एकता परिषद इसमें अपनी साझीदारी सुनिश्चित करेगा तथा युवा मनोबल को अपनी परंपराओं का सम्मान करते हुए विकास की हर लक्ष्य को प्राप्त करने का प्रयास करेगा। इस अवसर पर जिला संयोजक प्रकाश चंद तिवारी ने कहा कि अगले माह मध्य फरवरी में 13- 14 फरवरी को अखिल भारतीय ब्राहमण एकता परिषद का प्रयागराज में वृहद स्तर पर सम्मेलन होने जा रहा है जिसमें शहडोल के प्रतिनिधित्व भी होगा और व्यापक विचार विमर्श के बाद ब्राह्मण एकता परिषद के अनुगामी कार्यक्रमों में रूपरेखा भी बनाई जाएगी। आज की बैठक में सभी सदस्यों को सदस्यता संबंधी जिम्मेदारी व लक्ष्य प्रदान किए गए। आज की बैठक में मीडिया प्रमुख ने बताया कि जो भी अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की सदस्यता लेगा उसका विधिवत राष्ट्रीय स्तर पर आई डी परिचय पत्र बनाई जाएगी और इसी आईडी के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर समन्वय स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा। उपस्थित सदस्यों के सामने मीडिया प्रमुख ने यह भी जानकारी दी कि ब्राह्मण एकता परिषद के सदस्यों को आपस में अपनी सेवाओं में विशेष छूट देने की भी पहल की गई है इस संबंध में स्थानीय टेंट कारोबारी का प्रस्ताव आया है कि यदि कोई ब्राह्मण एकता परिषद का सदस्य है तो उसे अपनी टेंट सेवा में 25% कम मूल्य पर सेवाएं दी जाएंगी। इस प्रकार से अन्य सेवाओं में भी समन्वय स्थापित करने का काम किया जा रहा है। आज की बैठक में कार्यकारिणी के सभी सदस्य गण उपस्थित रहे। बैठक मे सदस्यगण-प्रकाशचंद्र तिवारी , संयोजक, दयाशंकर शुक्ल अध्यक्ष, एम एम पाण्डेय, शुसील कुमार शर्मा, त्रिलोकीनाथ गर्ग,बद्री प्रसाद शर्मा, एम के शर्मा,अभय नारायण त्रिपाठी, राघवेन्द्र त्रिवेदी, राजेश द्विवेदी, रामलोचन शुक्ल, रामशुसील मिश्रा, संतोष कुमार शुक्ल, सनत कुमार पाण्डेय, रामलखन तिवारी, शिवपूजन त्रिपाठी,बंशपति मिश्रा, रविप्रकाश त्रिपाठी, मनोज द्विवेदी, राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, एवं देवेन्द्र पाण्डेय।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper