रविदास समाज उत्तरोत्तर वृद्धि करने का प्रयास करे- राज्यमंत्री श्री पटेल

सतना |प्रदेश के पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ जनजाति कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री रामखेलावन पटेल ने रविवार को टाउन हाल में अहिरवार समाज संघ भारत द्वारा आयोजित जिला सामाजिक अधिवेशन एवं सामाजिक समरसता तथा सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि रविदास/अहिरवार समाज उत्तरोत्तर वृद्धि करने का प्रयास करे। यह समाज सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक, राजनैतिक गतिविधयों में आगें बढ़े एवं सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का प्रयास करे। उन्होने गौतम बुद्ध, संत रविदास एवं डॉ भीमराव अंबेडकर के पद-चिन्हों पर चलने की अपील समाज के लोगों से की। राज्यमंत्री श्री पटेल ने बताया कि संत रविदास ने कहा था कि समाज को आगें बढ़ाने में अपनी कमाई का कुछ अंश समाज की भलाई के लिए खर्च करें। बच्चों को खूब पढ़ाने और आगे बढ़ाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
जिला संयोजक श्री आरएल साकेत द्वारा समाज, वर्ग एवं जिले के विकास संबंधी समस्याओं के निराकरण एवं मांग-पत्र का वाचन कर राज्यमंत्री श्री पटेल को सौंपा गया। अतिथियों द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ गौतम बुद्ध, संत रविदास एवं डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में छात्ऱ-छात्राओं द्वारा स्वागत वंदना एवं गीत-संगीत का गायन किया गया। सामाजिक संगठन द्वारा अतिथियों को बैच लगाकर स्वागत एवं स्मृति-चिन्ह भेंट किए गए। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जगदीश सूर्यवंशी, एलएल सतनामी, राजेन्द्र चौधरी, महाराज सूर्यवंशी, प्रोफेसर भजनलाल, चन्द्रकांत रवि, सतेन्द्र सूर्यवंशी, मगनलाल बाल्मीक, गीतेश्वर पटेल, यावेन्द्र साकेत, अमृतलाल साकेत सहित सामाजिक संगठन के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।


Subscribe to my channel
Comments are closed.