भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने सोन नदी पर निर्मित होने वाले पुल एवं पहुंच मार्ग का किया अवलोकन

221
Above News

शहडोल | कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश गोस्वामी ने आज जनपद पंचायत व्यवहारी के ग्राम विजय सोता में सोन नदी में सेतु निर्माण विभाग द्वारा बनाए जाने वाले पुल एवं पहुंच मार्ग का अवलोकन किया। 16 जनवरी 2021 को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा संभावित दौरा कार्यक्रम में उक्त पुल का लोकार्पण भी किया जाएगा। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी सेतु निर्माण श्री डी०एन० मरकाम ने बताया कि इस योजना अंतर्गत लगभग 440 मीटर का पुल सोन नदी पर एवं लगभग 90 मीटर पुल जरवाही नाला पर बनाया जाना प्रस्तावित है इसके साथ-साथ लगभग 3 किलोमीटर पहुंच मार्ग का भी निर्माण किया जाएगा। पुल एवं पहुंच मार्ग के बन जाने से जरवाही, सरवाही, निपानिया, कुआं लगभग 40 ग्रामों के लोगो को आवागमन की सुविधा प्राप्त करेंगे वहीं दूसरी ओर उन्हें उमरिया एवं कटनी जाने में लगभग 80 किलोमीटर की दूरी कम पड़ेगी। इस अवसर पर सर्व शिक्षा समन्वयक डॉ मदन त्रिपाठी एवं तहसीलदार ब्यौहारी श्री अमित मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper