भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने नवीन थाना एवं कैप निर्माण का किया निरीक्षण

242
Above News

शहडोल – जनपद पंचायत ब्यौहारी के भ्रमण के दौरान कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश गोस्वामी ने आज नवीन थाना एवं कैप निर्माण का निरीक्षण किया। शासकीय भूमि ग्राम पपौध के खसरा नंबर 321 दर्ज है जो लगभग 22 एकड़ है। अवलोकन के दौरान विधायक व्यवहारी श्री शरद कोल ने कलेक्टर को अवगत कराया कि पुल बन जाने के पश्चात यह थाना एवं उपार्जन केंद्र के लिए सर्वोत्तम स्थान है।

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना पपौंध का किया निरीक्षण

जनपद पंचायत ब्यौहारी के भ्रमण के दौरान कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश गोस्वामी ने आज थाना पापौध कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना में साफ सफाई एवं स्वच्छता के साथ-साथ रिकॉर्ड आदि व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना के सामने की ओर लगे नामपट्टी को सुधारने का निर्देश दिए। अवलोकन के दौरान कलेक्टर ने कहा कि जब नई चयनित भूमि पर थाना पपौंध का निर्माण हो जाए तो, इस पुराने भवन में पुलिस के सिपाहियों के लिए आवासीय व्यवस्था का निर्माण किया जाए। इस अवसर सर्व शिक्षा समन्वयक डॉ० मदन त्रिपाठी एवं तहसीलदार ब्यौहारी श्री अमित मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper