भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

मुख्यमंत्री के संभावित ब्यौहारी दौरा संबंधित व्यवथाओं की बैठक संपन्न

223
Above News

कार्यक्रम स्थल पर सभी विभागों के हितलाभ वितरण के हितग्राही के अलग-अलग बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश

शहडोल | मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के जिले के जनपद पंचायत ब्योहारी में संभावित दौरा कार्यक्रम को देखते हुए कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश गोस्वामी ने आज जनपद पंचायत ब्यौहारी के सभाकक्ष में कार्यक्रम की व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि कार्यक्रम संबंधित सभी व्यवस्थाएं पूर्व से ही चिन्हित कर व्यवस्थित कर लिया जाए। कलेक्टर ने हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री के आगमन के संबंध में सभी सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के निर्देश अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री भविष्य भास्कर को दिए। कलेक्टर ने कहा कि भूमि पूजन एवं लोकार्पण के पत्थरों को एक ही स्टॉल पर रखा जाए, जिससे उनका भूमि पूजन एवं लोकार्पण तत्काल किया जा सके। बैठक में कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि मंच एवं प्रवेश द्वार में थर्मल स्क्रीनिंग, मास्क की उपलब्धता तथा सैनिटाइजर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर एंबुलेंस चिकित्सक टीम सहित कार्यक्रम स्थल पर उपलब्ध कराना मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मंच से 2-2 हितलाभ के हितग्राहियों को मंच से उनके हितलाभ का वितरण कराया जाएगा यह सभी विभाग के अधिकारी सुनिश्चित करें और उनके हितग्राही एक साथ अलग-अलग स्टालों में बैठे एवं विभागीय अधिकारियों के साथ में रहे तथा स्थल में सभी मास्क का उपयोग करें। बैठक में कलेक्टर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ब्यौहारी को निर्देशित किया कि समस्त कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर लें तथा आपस में चर्चा कर सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि ग्राम पंचायतों से आने वाले हितग्राहियों को भोजन, पेयजल आदि की व्यवस्था पंचायत से ही किया जाए एवं उनके हितों का कागज भी उनको मुहैया कराया जाए ताकि कार्यक्रम स्थल पर जनहितकारी योजनाओं जैसे- लाड़ली लक्ष्मी योजना, किसान हितलाभ, एसीसी वितरण, नवीन पात्रता पर्ची, को वनाधिकार पट्टा आदि के बारे में संवाद करने पर उनके द्वारा पाए गए मुख्यमंत्री को प्रदर्शित कर सकें। कलेक्टर ने जिला परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया कि आवश्यकतानुसार बस आदि उपलब्ध कराने के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ब्यौहारी से चर्चा कर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश गोस्वामी ने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन के रूट चिन्हित कर सभी सुरक्षा व्यवस्था स्टॉपर की व्यवस्था आदि सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल में डबल बेरीकेटिंग आदि कराने के निर्देश अनुविभागीय अधिकारी पुलिस को दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी एवं राजस्व अधिकारी मिलकर सभी व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं को दुरुस्त करें। इस अवसर पर विधायक ब्यौहारी श्री शरद कोल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जयसवाल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ब्यौहारी श्री पी०के० पांडेय, आयकर आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग श्री आर०के० श्रोती, कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी श्री डी०के० खरे, कार्यपालन यंत्री पी० एच० ई० श्री एचसी धुर्वे, महाप्रबंधक प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क निर्माण योजना श्री श्री जे०के० गुप्ता मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ब्यौहारी श्रीमती प्रेरणा सिंह, सर्व शिक्षा समन्वयक डॉ० मदन त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper