भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

मुख्यमंत्री के संभावित ब्यौहारी दौरा कार्यक्रम हेतु कलेक्टर ने दिए दिशा-निर्देश

236
Above News


300 एवं 500 दिवस के सीएम आॅनलाइन लंबित प्रकरणों का निराकरण करें अधिकारी-कलेक्टर
समय-सीमा की बैठक सम्पन्न
शहडोल | 16 जनवरी 2020 मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश श्री शिवराज सिंह चैहान का जिले के जनपद पंचायत ब्यौहारी के संभावित दौरा कार्यक्रम के मद्देनजर सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहितकारी योजनाओं के हितलाभ से लाभांवित हितग्राहियों को सूची के साथ-साथ उनके विभाग से संबंधित लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यो की सूची भी तैयार कर तत्काल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। मुख्य मंत्री के कार्यक्रम स्थल में जनहितकारी योजना जैसे- पथ विक्रेता योजना, आयुष्मान स्वास्थ्य बीमा योजना, एक जिला-एक उत्पाद, लाडली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, वनवासियों को वनाधिकार अधिनियम के अंतर्गत पट्टों के वितरण संबंधी जानकारी तथा महिला स्व-सहायता समूह का शक्तिकरण हेतु ऋण योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना आदि के फ्लैक्स आदि लगवाना सुनिश्चित करें। उक्त निर्देश कलेक्ट एवं जिला मजिस्ट्रेट डाॅ0 सतेन्द्र सिंह कलेक्टर कार्यालय के सभागार मंे आयोजित समय-सीमा की समीक्षा बैठक में विभागीय अधिकारियों को दिए।
बैठक में कलेक्टर ने 300 एवं 500 दिवस के सीएम आॅनलाइन लंबित प्रकरणों का समीक्षा करते हुए तत्काल निराकरण करने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को देते कहा कि एक-एक प्रकरणों का परीक्षण करंे एवं तत्काल निराकरण कराना सुनिश्चित करंे। कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारी को निर्देशित किया कि राजस्व से संबंधित सीमांकन आदि के लंबित प्रकरणों का तत्काल परीक्षण कर निराकरण कराना सुनिश्चित करंे। कलेक्टर ने बैठक में आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य मंे गति लाने के निर्देश देेते हुए कहा कि आयुष्मान कार्ड से एक भी पात्र हितग्राही वंचित न रहे। कलेक्टर ने मिलवाटखोरी के विरूद्ध जिले मंे चल रहे अभियान की समीक्षा की तथा जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री बृजेश विश्वकर्मा को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री के संभावित दौरा के मद्देनजर ब्यौहारी क्षेत्र मंे भी खाद्य परीक्षण चलित वाहन द्वारा परीक्षण कराएं जाएं। कलेक्टर ने आज समय-सीमा की बैठक मंे नवीन पात्रता पर्ची सत्यापन तथा आधार सिडिंग शत-प्रतिशत करने एवं उन्हें राशन उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने बैठक मंे निर्देश दिए कि नगरीय निकाय एवं ग्राम पंचायत निर्वाचन 2021 के लिए सभी विभागीय अधिकारी अपने यहाॅ का डाटावेस निर्वाचन कार्यालय शहडोल को भिजवाना सुनिश्चित करंे। बैठक में कलेक्टर ने कृषि, सहकारिता, उद्यान, पशु चिकित्सा विभाग, पंचायत विभाग जिले मंे खाद, यूरिया एवं डीएपी की उपलब्धता तथा जिले में धान उर्पाजन की स्थिति की एवं अन्य विभागो के विभागीय कार्यो की समीक्षा करते हुए कहा कि कार्य में प्रगति लाना सुनिश्चित करें। आयोजित बैठक मंे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जायसवाल, अपर कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्री दिलीप पाण्डेय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर श्री धर्मेन्द्र मिश्रा, सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग श्री आर0के0 श्रौती, सर्व शिक्षा समन्यक डाॅ0 मदन त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री मनोज लरोकर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्यि अधिकारी डाॅ0 एम.एम. सागर, जिला शिक्षा अधिकारी श्री रमणत सिंह, एलडीएम श्री एस0सी0 मांझी, सहायक संचालक मत्स्य श्री संतोष चैधरी, परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण श्री अमित तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper