भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

बर्ड फ्लू रोग संक्रमण एवं रोकथाम के लिए जिला प्रशासन सतर्क

236
Above News


जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर रैपिड़ टीम का किया गया गठन
निगरानी एवं सर्तकता कंट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक-07652-240348
शहडोल – कलेक्टर कार्यालय के सभागार मंे आयोजित समय-सीमा की समीक्षा ब

ैठक में कलेक्ट एवं जिला मजिस्ट्रेट डाॅ0 सतेन्द्र सिंह ने जिले में वर्ड फ्लू के संक्रमण एवं रोकथाम हेतु सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि इसके लिए सभी को सतर्क रहना आवश्यक है। जिले मंे वर्ड फ्लू के संक्रमण एवं रोकथाम हेतु जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय टीम के गठन के साथ-साथ निगरानी एवं सर्तकता कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिसका दूरभाष क्रमांक 07652-240348 है। कलेक्टर ने सभी से अपील की है कि जिले मंे अभी बर्ड फ्लू बीमारी के संक्रमण के कोई लक्षण नही प्रदर्शित हुए है। यदि किसी को इस रोग के संबंध मंे किसी भी प्रकार की जानकारी मिलती है तो कंट्रोल रूम के दूरभाष पर जानकारी साझा की जा सकती है। उन्होंने कहा है कि साशल मीडिया पर अनर्गल प्रचार-प्रसार न किया जाएं।
कलेक्टर ने जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर रिस्पोस टीम का गठन किया है। जिला स्तर पर शहडोल नोडल अधिकारी एस.व्ही.एस. डाॅ0 के0के0 शर्मा जिनका मोबाइल नम्बर-9111353774 है तथा इनके सहायक नोड़ल अधिकारी व्ही.ए..एस डाॅ0 दीपक पाण्डेय जिनका मोबाइल नम्बर-8319746605 है एवं दल सदस्य टीम ए0.व्ही.एफ.ओ. श्री आर0के0 द्विवेदी मोबाइल नम्बर-9425183506, ए0.व्ही.एफ.ओ. श्री संनोष सिंह परस्ते जिनका मोबाइल नम्बर-9993911142, एल.टी. श्री ए.एस. द्विवेदी, बी.ए. श्री सुरेश पटेल, बी.ए. श्री कत्तू सिंह की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार विकासखण्ड ब्यौहारी में नोड़ल अधिारी एस.व्ही.एस. डाॅ0 के.पी. पनिका जिनका मोबाइल नम्बर- 8718900170 है। सहायक नोड़ल अधिकारी व्ही.ए.एस. डाॅ0 एस.सी. त्रिपाठी, तथा इसके दल सदस्य ए.व्ही.आर.ओ. श्री व्ही.आर. सिंह जिनका मोबाइल नम्बर- 9424331367 एवं ए.व्ही.एफ.ओ. श्री आर.एन. सिंह जिनका मोबाइल नम्बर-9575989288, भृत्य श्री माधव सिंह, चरवाहा श्री जगदीश सिंह की ड्यूटी लगाई गई है। विकासखण्ड बुढ़ार मंे नोडल अधिकारी एस.व्ही.एस. डाॅ0 अशोक सिंह जिनका मोबाइल नम्बर-9425874431 है, इनके सहायक नोड़ल अधिकारी व्ही.ए.एस. डाॅ0 किरन चिकवा जिनका मोबाइल नम्बर-9131107460 तथा दल सदस्य श्री ए.व्ही.एफ.ओ. श्री संजय सिंह, एव्हीएफओ श्री ए.ए. अन्सारी जिनका मोबाइल-9826556726, पीव्ही श्री शोभनाथ एवं श्री गणेश सिंह की ड्यूटी लगाइ गई है। गोहपारू विकासखण्ड हेतु नोडल अधिकारी एस.व्ही.एस. डाॅ0 आर.के. पाठक जिनका मोबाइल नम्बर-9826197628 है, इनके सहायक नोड़ल अधिकारी व्ही.ए.एस. श्री दीपेश गौतम जिनका मोबाइल नम्बर-8193002795 तथा दल सदस्य ए.व्ही.एफ.ओ. श्री व्ही.एस. मंडावी जिनका मोबाइल नम्बर-9009829916 है, पीव्ही श्री अजय पाण्डेय एवं श्री गजेन्द्र सिंह की ड्यूटी लगाइ गई है। जयसिंहनगर विकासखण्ड के नोडल अधिकारी एस.व्ही.एस. डाॅ0 साकेत मिश्रा जिनका मोबाइल नम्बर-9826610708 है, इनके सहायक नोड़ल अधिकारी व्ही.ए.एस. डाॅ0 राजेश दीवान जिनका मोबाइल नम्बर-7974343678 तथा दल सदस्य ए.व्ही.एफ.ओ. श्री उमाभान सिंह मोबाइल नम्बर-9993469049, भृत्य श्री प्रमोद सिंह, चैकीदार श्री पल्लव राल्ही की ड्यूटी की लगाई गई है। सेाहागपुर विकासखण्ड के नोडल अधिकारी एस.व्ही.एस. डाॅ0 दिलीप प्रजापति जिनका मोबाइल नम्बर-9425343843 है, इनके सहायक नोड़ल अधिकारी व्ही.ए.एस. डाॅ0 विनीत केसरी जिनका मोबाइल नम्बर-7697775382 तथा दल सदस्य ए.व्ही.एफ.ओ. श्री एस.पी. साकेत मोबाइल नम्बर-9826972655, भृत्य श्री संतलाल, पी.व्ही. श्री उमरांव सिंह की ड्यूटी की लगाई गई है। उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं सभी जिला एवं विकास खंड स्तरीय रैपिड रिस्पांस टीम के नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी को निर्देशित किया है कि जिले में जलाशयों एवं अभ्यारण आदि में आने वाले प्रवासी पक्षियों पर विशेष निगरानी रखते हुए नमूने एकत्र करें एवं क्षेत्रांतर्गत पोल्टी एवं पोल्ट्री उत्पाद, बाजार, फार्म पर सतत निगरानी रखें एवं नमूने जांच हेतु डी०आई० लैब भोपाल को तत्काल रिजवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देशित किया है कि जिले में लगने वाले शिविरों में प्रचार-प्रसार के माध्यम से कुक्कुट पालकों को बर्ड फ्लू से बचाव एवं रोकथाम नियंत्रण के संबंध में जागरूकता हेतु आवश्यक जानकारी प्रदान करें तथा कुक्कुट पालको वन विभाग के अमले एवं विभागीय अमले आदि से पक्षियों अथवा मुर्गियों में अप्राकृतिक मृत्यु की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल कार्यवाही करते हुए सैंपल जांच हेतु प्रेषित करें। उन्होंने कहा कि उक्त दल वर्ल्ड फ्लू रोग के परिपेक्ष में भारत सरकार के एक्शन प्लान के अनुसार समस्त तैयारियां सुनिश्चित करें तथा आकस्मिकता की स्थिति से निपटने हेतु आवश्यक पीपीआई किड्स डिसइनफेक्टेड उपकरण औषधियों का स्टाफ आदि की उपलब्धता का आकलन एवं स्त्रोत सुनिश्चित करें।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper