भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

ऐतिहासिक बाणगंगा मेले का शुभारंभ ,मेला को जीवन्त बनाए रखना समाज के सभी वर्गाे की जिम्मेवारी- विधायक जयसिंह मरावी

286
Above News

मेला समाज के हर वर्ग को जोड़ने का करता है कार्य- विधायक श्रीमती मनीषा सिंह

शहडोल – शहडोल संभागीय मुख्यालय मे ऐतिहासिक बाणगंगा मेला आयोजन का आज अतिथ्यिो द्वारा बाणगंगा में स्थिति राम मंदिर में पूजा- अर्चना कर तथा मेला के मुख्य द्वार में फीता काटकर शुभारंभ किया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में माॅ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं समक्ष में दीप प्रज्वलन कर ध्वज की पूजा की गई तथा हनुमान संघ कीर्तन मण्डाली द्वारा ष्श्री रामजी उतरगे पार गंगा मईया धीरे बहो के कीर्तन का गायन कर मेला आयोजन की शुरूआत की गई। इस मौके पर मुख्य अतिथ्यि के रूप जयसिंहनगर क्षेत्र के विधायक श्री जयसिंह मरावी, जैतपुर विधायक श्रीमती मनीषा सिंह, कलेक्टर डाॅ0 सतेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश गोस्वामी, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे, अपर कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा, उप पुलिस अधीक्षक श्री व्ही.डी. पाण्डेय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री धर्मेन्द्र मिश्रा, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री कुलदीप निगम, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री अमित तिवारी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्री प्रकाश जगवानी, समाजसेवी श्री कमलप्रताप सिंह, समाजसेवी श्री आजाद बहादुर सिंह, श्री शान उल्ला खान सहित काफी संख्या में नगरपालिका के पार्षदगण, विभागीय अधिकारी एवं मेला प्रेमी नागरिकगण तथा पत्रकारगण उपस्थित थे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथ्यि श्री जयसिह मरावी ने इस मौके पर कहा कि, पुरातन से चला आ रहा यह बाणगंगा मेला संभाग का विख्यात मकर संक्रांति मेला है इसकी भाव्यता बनाए रखने हेतु समाज के सभी लोगो की जिम्मेदारी है। मेला मेल-मिलाप और भाईचारे को बढावा देता है, वहीं दूर-दराज से आने वाले मेला प्रेमी मेला का आंनद उठाकर मेले में आवष्यकता की वस्तुएं भी खरीदकर ले जाते है। कार्यक्रम में जैतपुर विधायक श्रीमती मनीषा सिंह ने कहा कि, शदियो से चले आ रहे तीज त्यौहारो एवं मेला के त्यौहारो से समाज के हर वर्ग का जुडाव होता है। उन्होने कहा कि जंगल, जल और वृक्षों को बचाने तथा पर्यावरण को संरक्षित करने हेतु तीज त्यौहारो से सीख मिलती है। संभाग का यह पुरातन मेला शदियो से चला आ रहा है इसकी भाव्यता बनी रहे तथा और वृहत रूप हो यह हम सब की जिम्मेदारी है।

समाजसेवी श्री कमलप्रताप सिंह ने कहा कि सनातन से नदियों, पवित्र स्थानो तथा सूर्य सहित समस्त देवताओ की पूजा और दान करना यह मकर संक्रांति मेले के सांस्कृतिक पर्व से जुडा हुआ है। मेले का आनंद लेने का हम सब को सुअवसर मिला इसे हम सब जीवन्त बनाए रखे। उपाध्यक्ष नगरपालिका श्री कुलदीप निगम ने कहा कि समाज में सामाजिक सदभाव बनाए रखना मेले का उददेश्य है। मेले में धर्म, जाति, वर्ग आदि बंधनो से मुक्त होकर समरसता के मददेनजर मकर संक्रांति जैसे मेेलाओ का आयोजन समाज को ज्ञान और भाईचारा को बढाता है। कार्यक्रम में स्वागत भाषण देते हुए अध्यक्ष नगरपालिका श्रीमती उर्मिला कटारे ने कहा कि, सूर्य जब धनु राशि से मकर राशि पर आते है तो मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है यह पर्व अनादि काल से संचालित है इसे जीवन्तता बनाए रखने हेतु समाज के सभी वर्गाें का दायित्व है। इस वर्ष कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए मेले में समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। उन्होने सभी से मेले का आंनद उठाने की अपील करते हुए कहा कि, मेले में आने वाले सभी लोग कोविड-19 के नियमो का पालन करना न भूले। कार्यक्रम का संचालन श्री दिलीप अग्रवाल एवं आभार प्रदर्शन श्री अमित तिवारी सीएमओ नगरपालिका ने किया। इस मौके पर महिला पुलिस द्वारा 11 जनवरी 2021 से 26 जनवरी 2021 तक महिला जागरूकता विषय पर शपथ दिलाई गई कि हम शपथ लेते है कि हम अपने आस-पास ऐसा वातावरण बनाएगे जिसमें नारी अपने आप को सुरक्षित महसूस करे तथा उन्हें समान अवसर प्राप्त हो। इस मौके पर महिला जागरूकता विषय पर नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन भी किया गया।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper