कमिश्नर एवं कलेक्टर ने मुख्यमंत्री के आगमन हेतु बनाए गए हेलीपैड का किया निरीक्षण

शहडोल | कमिश्नर शहडोल संभाग नरेश पाल एवं कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सत्येंद्र सिंह ने आज आवासीय विद्यालय टिहकी के परिसर में प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के आगमन हेतु मनाए गए हेलीपैड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने हेलीपैड में समतलीकरण करने एवं अन्य व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ सत्येंद्र सिंह ने हेलीपैड के चारों ओर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम हेतु बैरिकेट्स बनाकर उसकी पुताई इत्यादि कराने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री को दिए। उन्होंने हेलीपैड स्थल पर शौचालय इत्यादि बनवाने के भी निर्देश दिए।
इस मौके पर कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग श्री डीके खरे, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री पीके पांडे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.