भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

महिला सशक्तिकरण के लिए गांव में दिया जागरूकता का सन्देश

205
Above News

रैली निकालकर पोस्टरों के माध्यम से अपील

दमोह – जिला महिला बाल विकास के महिला सशक्तिकरण और लाडो कार्यक्रम के तहत आज मड़ियादो थाना पुलिस और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने गांव मे जागरूकता रैली निकालकर बेटी बचाओ-बेटी-पढ़ाओ और बेटी मुस्कान अभियान का सन्देश दिया। महिला बाल विकास द्वारा वाहन में लाऊड स्पीकर द्वारा एलान करके विभाग के माध्यम से महिलाओं को मिलने वाली विभिन्न योजनाओं की जानकारियां दी गई,साथ ही अमले द्वारा पोस्टरों के माध्यम से बेटियों और महिलाओं तक जानकारी पंहुचाई गई, पुलिस थाना मड़ियादो प्रांगण से शुरू हुई रैली मड़ियादो गांव के मुख्य मार्गो से होकर वापिस बस स्टैंड पंहुचकर सम्पन्न हुई। थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बाजारों में और वाहनों से निकल रही महिलाओं का सम्मान किया और महिला अपराधों से बचने, सुझाव सम्बंधित पोस्टर भेंट किये इन पोस्टरों में शासन द्वारा जारी आवश्यक दिशा निर्देशों सहित महिला हेल्पलाइन नम्बर और विभिन्न कानूनी जानकारियां अंकित है। थाना प्रभारी चौबे ने बताया कि कलेक्टर श्री तरूण राठी और पुलिस अधीक्षक दमोह हेमन्त चौहान और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर यह कार्यक्रम जारी हैं, इस प्रकार के नवाचार से ग्रामीण अंचलों में महिलाओं और बेटियों के प्रति लोगों का सम्मान बढेगा और अपराधों का ग्राफ भी कम होगा। मड़ियादो सेक्टर पर्यवेक्षक मिनी अर्पिता नाथन का कहना है कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह सभी अभियान लाभकारी हैं, हम विभाग की ओर से कई योजनाओं और कार्यक्रमो के माध्यम से इस दिशा में लगातार कार्य कर रहे हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताए पूरी लगन से अभियान को सफल बनाने कार्य कर रहीं हैं। रैली कार्यक्रम में पुलिस कर्मियों के साथ मड़ियादो सेक्टर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper