भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कर्तव्यनिष्ठा एवं सेवाभाव से अपनी जिम्मेदारी निभाएं अधिकारी- कलेक्टर

225
Above News

सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस अधिकारी सौंपी गई दायित्वों का पूरी लगन के साथ करे निर्वहन- पुलिस अधीक्षक

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के सुरक्षा व्यवस्था लगे पुलिस अधिकारियों की बैठक संपन्न

शहडोल 15 जनवरी 2021- आज जनपद पंचायत ब्यौहारी के सभागार में विधायक ब्यौहारी श्री शरद कोल की उपस्थिति में कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेंद्र सिंह तथा पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश कुमार गोस्वामी ने 16 जनवरी 2021 को ब्यौहारी में होने वाले मुख्यमंत्री कार्यक्रम के सुरक्षा से जुड़े हुए पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। बैठक को संबोधित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि कार्यक्रम के संबंध में जिन पुलिस अधिकारियों की जिस कार्य के लिए जिम्मेवारी एवं दायित्व सौंपा गया है उसका सेवा भाव एवं कर्तव्य निष्ठा के साथ पालन करें। उन्होंने कहा कि हेलीपैड, पार्किंग स्थलों, कार्यक्रम स्थल के सभी प्रवेश द्वार में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के पूर्व सभी अपने सौपे गए दायित्वों एवं कार्यों का पूर्वाभ्यास भी कर लें ताकि किसी प्रकार की चूक सुरक्षा में ना हो। बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक पुलिस अधिकारियों से कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस अधिकारी सौंपी गई दायित्वों का पूरी लगन के साथ निर्वहन करे। जिन अधिकारियों को जो दायित्व सौंपा गए हैं उसका ईमानदारी के साथ लगन पूर्वक पालन करें। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि यह सुनिश्चित किया जाए कि मुख्यमंत्री के काफिले के पीछे भी आईपी गेट से 3 से अधिक वाहन प्रवेश ना करें। पुलिस अधीक्षक ने प्रवेश द्वार पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जयसवाल, अपर कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश कुमार वैश्य, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ब्यौहारी श्री पी०के० पांडेय, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अखिलेश तिवारी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस ब्यौहारी श्री भविष्य कुमार भास्कर, समाजसेवी श्री कमल प्रताप सिंह एवं श्री ओमकार सोनी सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper