भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने मुख्यमंत्री के आगमन हेतु बनाए गए हेलीपैड का किया निरीक्षण

232
Above News

पार्किंग व्यवस्था, जनप्रतिनिधियों के लिए बैठने की व्यवस्था कराने के दिए निर्देश

शहडोल 14 जनवरी 2021- कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश कुमार गोस्वामी ने आज प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के दौरा कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए ग्राम घोरसा स्थित हेलीपैड का अवलोकन किया। 16 जनवरी 2021 को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ब्यौहारी जनपद पंचायत के ग्राम घोरसा के बने हेलीपैड पर सिंगरौली से हेलीकॉप्टर से चलकर दोपहर 2:00 बजे पहुंचेंगे। कलेक्टर ने कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी श्री डी०के० खरे को निर्देशित किया कि हेलीपैड स्थल पर सड़क के दूसरी ओर पार्किंग स्टैंड बनवाना सुनिश्चित करें तथा पार्किंग का बोर्ड भी सुंदर अक्षरों में अंकित कर लगाएं। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि हेलीपैड मैदान पर मुख्यमंत्री से मिलने आ रहे जनप्रतिनिधियों को बैठने के लिए 30 फीट चौड़ाई एवं 45 फीट लंबाई की टेंट लगाकर कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बैठने के लिए कुर्सी भी लगवाना सुनिश्चित करें तथा पेयजल, स्वच्छ शौचालय आदि व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बैरिकेडिंग एवं ड्राप गेट लगवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने हेलीपैड पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ब्योहारी श्री पी०के० पांडेय एवं अतिरिक्त पुलिस श्री मुकेश बैश्य को निर्देशित किया कि सुरक्षा एवं सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की जाएं।कलेक्टर ने जनपद ब्योहारी‌ में मुख्यमंत्री के आगमन को दृष्टिगत रखते हुए ब्योहारी जनपद में आने जाने वाले रास्तों पर पार्किंग सुविधा एवं विभिन्न सुविधा स्थलों का जायजा लिया। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि ब्योहारी जनपद आने वाले वाहनों को पूर्व में ही चिन्हित पार्किंग स्थलों पर रोक लिया जाए जिससे आवागमन में असुविधा ना हो। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश वैश्य, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ब्यौहारी श्री पी०के० पांडेय, अनुविभागीय अधिकारी पीडब्ल्यूडी सुश्री वर्षा मिश्रा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी ब्योहारी श्री जयदीप दीपांकर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper