भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

दूर-दराज से आएं ग्रामीणों की जन सुनवाई मंे कमिश्नर ने सुनी समस्याएं

224
Above News

शहडोल | कमिश्नर शहडोल संभाग श्री नरेश पाल ने आज शहडोल संभाग के दूर-दराज से आएं लोगो की जन सुनवाई कार्यक्रम में आज समस्याएं सुनी तथा उनके त्वरित निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों दिए। जनसुनवाई मंे ग्राम टिकुरी टोला के अनेक ग्राम वासियों ने संयुक्त रूप से आवेदन देकर कमिश्नर से मांग की कि पूर्व मंे गाॅव की विभिन्न समस्याओं संबंधी मामलो की शिकायतो का निराकरण नही किया गया, जिसे संबंधित अधिकारियों की ओर भेज कर निराकरण निर्देश दिए गए। इसी प्रकार जनपद पंचायत जयसिंहनगर के ग्राम टिहकी निवासी मुन्नी प्रजापति ने खसरा नम्बर- 75/2/ख/1 रकबा 170 हेक्टेयर में अवैध अतिक्रमण हटवाकर कब्जा दिलाने की मांग की। कृष्ण प्रकाश तिवारी निवासी सरवारी ने गाॅव 9 निर्मित लद्यु तालाब निर्माण योजना मंे अवैध रूप से कराएं जा रहे कार्य को रोकने बावत् भगवती प्रसाद निवासी नगनौढ़ी जयसिंहनगर ने आरआई श्री साकेत एवं पटवारी श्री अनिल पटले द्वारा पैसा लेकर भूमि का भौतिक सत्यापन के बाद दस्तावेज तहसील में जमा नही करने के पर कार्यवाही की माॅग की। उनके आवेदनो को कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों की ओर भेजकर शीघ्र निराकृत करने के निर्देश दिए।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper