भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

“जिला पंचायत सीइओ का तबादला”प्रशासनिक सेवा के 9 अधिकारियों की तबादले की सूची देर शाम जारी

259
Above News

भोपाल ।मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय के आदेश क्रमांक ई-1/ 24/ 2021/ 5/ एक की तालिका में दर्शाए गए भारती प्रशासनिक सेवा के 9 अधिकारियों की तबादले की सूची देर शाम जारी की गई है जिसमें शहडोल जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पार्थ जयसवाल का तबादला मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिवनी में कर दिया गया है, इसी तरह संतोष कुमार वर्मा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत धार का तबादला अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास भोपाल कर दिया गया है, वहीं डॉ गिरीश कुमार मिश्रा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दमोह का तबादला अपर आयुक्त आबकारी ग्वालियर किया गया है, अजय श्रीवास्तव महाप्रबंधक ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण भोपाल से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दमोह की जिम्मेदारी दी गई है, वहीं किशोर कुमार कन्याल अपर कलेक्टर ग्वालियर को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ग्वालियर दिया गया है आशीष वशिष्ठ अपर कलेक्टर जिला भोपाल को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत धार, सुश्री ऋजु बाफना मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सतना से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर भेज दिया गया है वहीं सुश्री सलोनी सिडाना अपर मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भोपाल से अपर कलेक्टर जिला धार के साथ हरेंद्र नारायण अपर आयुक्त नगर पालिका निगम भोपाल से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सतना का प्रभार सौंप दिया गया है। मध्य प्रदेश के राज्यपाल के नाम सही है आदेश अनुसार इकबाल सिंह बैंस मुख्य सचिव मध्य प्रदेश शासन भोपाल 29 जनवरी को यह आदेश जारी किया गया है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper