कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने 6 करोड 55 लाख 56 हजाररूपये की सम्पत्ति से बेदखल की, की कार्यवाही,बटुरा के माफिया द्वारा अवैध अतिक्रमण को कराया मुक्त

शहडोल | कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधिकारी श्री अवधेश कुमार गोस्वामी ने आज जनपद पंचायत बुढार के ग्राम बटुरा में उत्खनन माफिया के विरूद्व सख्त कार्यवाही करते हुए 06 करोड 55 लाख 56 हजार रूपये के लगभग की सम्पत्ति भवन एवं अवैध अतिक्रमण को जेसीबी एवं बुल्डोजर से जमीदोज कराकर खसरा नं. 1258/1/1 रकवा 0.607 हेक्टेयर के लगभग शासकीय भूमि को आज मुक्त कराने की बड़ी कार्यवाही की। अधिकारी द्वय ने मौके पर खडे होकर उक्त माफिया के द्वारा की गई शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण एवं दुकाने तथा दो मंजिला दुकान सहित 02 बड़े टीन शेड के हाल निर्मित कर लिए गए थे तथा राष्ट्रीय राज्य मार्ग में बड़ा गेट लगाकर बाउण्ड्रीवाल बना रखी थी।
इस मौके पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री धर्मेन्द्र मिश्रा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री भरत दुबे, जिला खनिज अधिकारी सुश्री फरहत जहां, नायब तहसीलदार सुश्री साक्षी गौतम सहित अन्य प्रशासकीय अमला, पुलिस बल, नगरपालिका का दल मौजूद था।

Subscribe to my channel
Comments are closed.