भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

आज दिनांक तक 70932 व्यक्तियों का लिया गया सैंपल,आज दिनांक तक 42 कोरोना एक्टिव केस

227
Above News

शहडोल | कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में जिले में चल रहे कोरोना से जंग में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० एम.एस. सागर, सिविल सर्जन डॉ० जी.एस. परिहार, डॉ०अंशुमन सोनारे, डॉ० आकाश रंजन सिंह, डॉ० नागेन्द्र सिंह, डॉ० गंगेश डांडिया, डॉ पुनीत श्रीवास्तव, मो० अशरफ तथा समस्त चिकित्सक नर्सिंग स्टाफ पैरामेडिकल स्टाफ लैब टेक्नीशियन तथा 108 एंबुलेंस के ड्राइवर एवं समस्त स्वास्थ्य विभाग का अमला अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में आज 235 सैंपल टेस्ट किए गए तथा 214 सेंपल निगेटिव पाए गए तथा 01 सैंपल पॉजिटिव पाया गया। आज तक 70932 व्यक्तियों का अभी तक सैंपल लिया गया। अभी तक 2984 पॉजिटिव केस मिले है। आज 02 मरीज ठीक हुए तथा अभी तक 2912 कोरोना वायरस के मरीज ठीक हो गए। आज तक आर.ए.टी. टेस्ट 35372 हुए है। अभी 42 कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीज मिले, जिसमें 11 मेडिकल काॅलेज के कोविड वार्ड में तथा कोविड केयर में एडमिट है तथा उनका उपचार किया जा रहा है एवं 31 एक्टिव मरीज होम आइसोलेशन रहकर चिकित्सकीय सलाह के आधार पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे है। होम आइसोलेशन मरीजों के निगरानी के लिए कोविड-19 सेंटर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी शहडोल के कार्यालय में बनाया गया है, जिसमें चिकित्सक 24 घंटे ड्यूटी में रहकर दिन में दो बार आपसे बात करेंगे एवं आपको आवश्यक मेडिकल सुविधाएं देंगे। होम आयसोलेशन के मरीज अपना सही संपर्क नंबर दे। आपके लिए मोबाइल चलित औषधालय एवं एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है, जो आपकी स्वास्थ सुविधाओ एवं आवश्यक सेवाये भी प्रदान करेगी। कलेक्टर डॉ० सतेन्द्र सिंह ने अपील की है कि कोरोना से घबरायें नही, खांसी सर्दी, वायलर बुख़ार के मरीज फीवर क्लीनिक जाकर जाॅच कराएं एवं होम आइसोलेशन में रहते हुए चिकित्सकीय सलाह लेकर निःशुल्क दवाईयाॅ एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाला आयुष का काढ़ा पिए तथा स्वयं को पृथक रखते हुए मास्क का उपयोग,घर में रहने वाले परिजनो से सोशल डिस्टेंसिंग रखें तथा बार-बार साबुन से हाथ धोना सुनिश्चित करें। वर्तमान बढ़ती हुई ठण्ड को देखते हुएऔर अधिक साॅवधानी की आवश्यता है। छोटे बच्चो एवं वृद्धजन की देख-भाल और अधिक साॅवधानी से करें और यह सुनिश्चित करें कि कोरोना से खुद को बचाएं और दूसरे को भी कोरोना संक्रमण से बचाएं।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper