अवैध अतिक्रमण कर किये गये निर्माण को किया ध्वस्त,करोड़ो की शासकीय भूमि से हटाया कब्जा

शहडोल |आज जिला मुख्यालय के मोदी नगर के वार्ड नम्बर-15 स्थित ड्रग माफिया श्री असद खान का मकान खसरा नम्बर 681, 682 के अंश भाग लगभग 9 डिस्मल (4136 वर्गफिट) में महलनुमा मकान को कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डाॅ0 सतेन्द्र सिंह तथा पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश कुमार गोस्वामी स्वयं खड़े होकर जे.सी.बी. के माध्यम से जमीदोज किया गया। जिसकी अनुमानित कीमत 02.50 करोड़ के लगभग आंकी गई है। इसी दौरान आने जाने रास्ता जो 10 फिट का निर्धारित था, जिसका अगल बगल के मकान मालिको ने लगभग 6 फिट पर अतिक्रमण किया था, जिसे हटाया गया।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश वैश्य, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपु श्री धर्मेन्द्र मिश्रा, कार्यपालन यंत्री पीड्ब्ल्यूडी श्री डी.के. खरे, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अखिलेश तिवारी, तहसीलदार श्री लवकुश प्रसाद शुक्ला एवं अभयानदं शर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री अमित तिवारी सहित नगर पालिका का अमला उपस्थित था।


Subscribe to my channel
Comments are closed.