दो बूंद हर बार पोलियो पर जीत रहे बरकरार

शहडोल/उमरिया|नेहरू युवा केन्द्र (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) जिला उमरिया के द्वारा आज विकासखंड पाली में दिनांक 31/01/2021 से पल्स पोलियो जागरूकता अभियान का उद्घाटन कर लोगो के घर-घर तक पहुँच कर 0 से लेकर 5 वर्ष तक के बच्चों को दो बूंद पोलियो की पिलाने का अभियान चलाकर सामूहिक शपथ दिलाई गई। जिसमें राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक हिमांशु तिवारी ने बताया कि पोलियो है ला-इलाज बीमारी बच्चों के जीवन पर भारी है साल तक के बच्चों को पिलाने की हो शपथ हमारी बस दो बूँद से हारेगा पोलियो बीमारी तन स्वास्थ्य मन स्वास्थ्य बच्चों का बनाएँगे छोड़ सारे काम पल भर के लिए पोलियो दिवस मनायेंगे।राष्ट्रीय स्वयंसेवक उत्कर्ष माथुर ने बताया कि ये अभियान 31 जनवरी से आरंभ किया गया है जो कि 2 फरबरी तक चलेगा।इस जागरूकता अभियान में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक हिमांशू तिवारी, उत्कर्ष माथुर,गोविन्द सिंह सोलंकी,आफरीन रजा मंसूरी,अमन गुप्ता, आरधना तिवारी,कृष्णा गुप्ता,पंकज पटेल,महिला मंडल अध्यक्ष लष्मी सिंह,महक सिंह,पुष्पा सिंह,कल्पना सिंह,देवकी सिंह,शैलेन्द्र द्विवेदी,योगेन्द्र सिंह,नरेश प्रजापति एवं सभी उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.