भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

पहली बार अनमोल ने पिया दो बूँद पोलियों की खुराक

215
Above News


शहडोल | जिले में राष्ट्रीय पल्य पोलियों कार्यक्रम के अंतर्गत पल्स पोलियों अभियान का शुभांरभ जिला चिकित्सालय के स्थापित पोलियो बूथ मंे विधायक जयसिंहनगर श्री जयसिंह मरावी, कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डाॅ0 सतेन्द्र सिंह एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ0 एम.एस. सागर ने नवजात शिशुओं को पोलियों की अमृतसदृश्य खुराक पिलाकर की। वहीं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के आदेशानुसार ए.एन.एम कुशाकली सिंह ने बताया की0 से 5 वर्ष तक के बच्चे को पोलियों की खुराक देने से उनका बच्चा पोलियो जैसी घातक बीमारी से बचेगा।प्रथम दिन पल्स पोलियों बूथ पर कोविड-19 महामारी से बचाव के प्रोटोकाॅल का पालन करते हुए बच्चो को पोलियों की खुराक पिलाई जाएगी। द्वितीय दिन बूथ कार्यकर्ता घर-घर भ्रमण कर बच्चो को पल्स पोलियों की खुराक देंगे एवं तृतीय दिन छूटे हुए बच्चो एवं एक्स चिन्हित घरो में बच्चों पोलियों की खुराक दी जाएगी। हमारे द्वारा कल शा. माध्यमिक विद्यालय मे पोलियो बूथ पर बच्चो को पोलियो की खुराक पिलाई गयी है तथा दुसरे दिन हम घर-घर जाकर  बच्चो को दवा पिलाई जा रही है | मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के आदेशानुसार ए.एन.एम कुशाकली सिंह ने बताया की जिले की तरह सभी विकासखण्डों में तथा ग्राम पंचायतो भी जन प्रतिनिधियों के द्वारा पल्स पालियों अभियान का शुभांरभ किया गया है तथा पोलियो की दवा पिलाई जारही है। इस अवसर पर ए.एन.एम कुशाकली सिंह,सविता रयदास आशा कार्यकर्ता, , आगनवाडी कार्यकर्ता सुशीला बुनकर एवं शिशु की माता श्रीमती रजनी शर्मा उपस्थित रही।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper