पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश कुमार गोस्वामी ने फरार आरोपी पर 10 हजार रूपये की इनाम घोषित

शहडोल – पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश कुमार गोस्वामी ने जानकारी दी है कि थाना देवलोंद में मो. सदीक उर्फ मंगाली पिता अब्दुल गफफार निवासी टाघर थाना देवलांेद जिला शहडोल के विरूद्व अपराध क्रं. 302/16 धारा 363,366, 366(क), 368,120 (बी),376(घ) ताहि एवं 5/6 पाक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। जो मो. सदीक उर्फ मंगाली घटना दिनांक से अब तक फरार है।
पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश कुमार गोस्वामी ने प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस रेगुलेशन के पैरा क्रमांक 80 बी (1) में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए जो कोई फरार आरोपी को गिरफ्तार करेगा या गिरफ्तार कराएगा अथवा गिरफ्तारी के लिए विश्वसनीय सूचना देगा, सहयोग करेगा उसे 10 हजार रूपये का ईनामी राशि से पुरूस्कृत किया जाएगा। जिसके आधार पर उक्त फरार आरोपी की गिरफ्तारी की जा सके तथा सूचना देने वाले का नाम सर्वथा गोपनीय रखा जाएगा पुरस्कार वितरण के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक जिला शहडोल का मान्य होगा।

Subscribe to my channel
Comments are closed.