भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

धनपुरी स्वच्छता प्रभारी कर रहे सफाई में लापरवाही, वार्ड में संक्रमण का खतरा

240
Above News

मदरसा के समीप बजबजा रही गंदगी
स्वच्छ भारत अभियान पर लगा रहा है पलीता

संजीत सोनवानी
धनपुरी अमलाई। एक ओर देश के प्रधानमंत्री देश को स्वच्छता बनाने के लिए स्वच्छ भारत अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन धनपुरी नगरपालिका के स्वच्छता प्रभारी को वार्ड क्रमांक 06 के गंदगी नजर नहीं आ रही है। धनपुरी, रेलवे काॅलोनी वार्ड नं. 06 में नाली निर्माण आज दिनांक तक नहीं किया गया है, जिससे वार्डवासियों के घर से निकलने वाले गंदगी पानी मदरसा के समीप भर रहा है जोकि गंदगी तालाब का स्वरूप बन चुका है यहां हर शुक्रवार को नवाज अदा के लिए मुस्लिम समुदाय के लोग पहुॅचते है,लेकिन वहां पर गंदगी देख सबके नाक बंद नजर आते है। नगरपालिका में कितनी बार आवेदन देने के बाद भी वहां नाली निर्माण नहीं कराया गया, न ही सफाई के लिए कोई सख्त आदेष दिया गया। जिसके कारण मदरसा के बगल में गंदगी बजबजा रही है। वहीं आसपास के छोटे बच्चे बगल के मैदान में खेलते रहते है कहीं ऐसा न हो, कि कोई बड़ा दुर्घटना न हो जाये। सफाई के नाम पर प्रतिमाह लाखो खर्च होना बताया जाता है। लेकिन सफाई की जमीनी हकीकत कालोनी मे निरीक्षण कर बदहाली को साफ देखा जा सकता है वार्ड क्रमांक 06 मे नाली न होने से कचडे का अंबार लगा हुआ है, पानी भराव होने कारण गंदगी के बीच मच्छर पनप रहे हंै। इससे मलेरिया डेंगू जैसी संक्रमण घातक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। कई जगह खुले सेप्टिक टैंक से आ रही बदबू और बजबजा रही नाली के कारण लोगों को आना जाना मुश्किल हो रहा है। वहीं दूसरी ओर वार्ड में सफाई को लेकर कर्मचारियो पर दबाव नही डाल सकते कि साफ सफाई व्यवस्था की पोल खुलने लगी है। बीते वर्ष नियमित सफाई नहीं होने के कारण महीनों से कचरा उसी जगह पर पड़ा रहता है। नियमित सफाई नहीं होने के कारण स्थानीय नागरिकों में आक्रोश है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper