भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

पुलिस कप्तान ने आशू, समीर,कल्लू बाबा गौ-तस्करों पर 5-5 हजार का इनाम किया घोषित

253
Above News


पुलिसकर्मियों के ऊपर गाड़ी चढाने का किया प्रयास

शहडोल। जिले के गौ-तस्करों पर प्रभावी कार्यवाही किये जाने के लिए थाना प्रभारियों को अपराध समीक्षा बैठक में निर्देशित किया गया था, जिसके तहत मुखबिर से सूचना मिली कि 31 जनवरी को जिले का प्रमुख गौ-तस्कर आशू खान अपने साथियों कल्लू खान व समीर खान के साथ सफेद रंग की स्कॉर्पियों गाड़ी से पशु तस्करी कराने के लिए पशुओं से भरे ट्रको पार कराने के लिए उसकी पायलेटिंग करने वाला है, गोहपारू पुलिस को प्रभावी र्कावाही करने पर फारेस्ट बैरियर के तस्करों की सफेद रंग की स्कॉर्पियों कार यूपी 70 ईएल 5807 को पुलिस द्वारा रोका गया।वाहन की चैकिंग करने पर उसमें आशू खान निवासी कोतमा, समीर खान निवासी ब्यौहारी व कल्लू बाबा निवासी ब्यौहारी बैटे पाये गए। पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ एवं तलाशी हेतु गाड़ी से उतरने को कहने पर वे पुलिस को अपशब्द कहते हुए गाड़ी पुलिसकर्मियों के ऊपर चढ़ा देने एवं जान से खत्म कर देने की बात कहने लगे। वह कहते हुए समीर खान उक्त वाहन को जोर से रेस देकर जान से मारने की नियत से पुलिस की और गाड़ी बढ़ाने लगा तब उपस्थित पुलिसकर्मियों ने दूर कूदकर अपनी जान बचाई।
तेज गति में वाहन भगाते हुए समीर खान ने पुलिसकर्मियों को धमकी दी और कहा कि आज तो बच गए हो अगली बार हमारी गाड़ी के सामने आये या रोकने की कोशिश करोगे तो जान से मार डालेंगे। तस्करों की गाडी का पुलिस द्वारा पीछा किया गया। तेज गति में होने से सेमरा पुल के पास तस्करों की स्कॉपियों गाड़ी एक गड्ढे में जाकर पलट गई, पुलिस के पहुंचने के पहले ही तस्करों द्वारा अंधेरे का फायदा उटाकर पुलिस से फरार हो गये।सम्पूर्ण घटनाक्रम के आधार पर पुलिस पर जानलेवा हमला करने पर आशू खान निवासी कोतमा, समीर खान व कल्लू बाबा निवासी ब्यौहारी गो-तस्करों के विरूद्ध थाना गोहपारू में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है, प्रकरण में संदिग्ध गौ-तस्करों के द्वारा तस्करी की पायलेटिंग में उपयोग लाये गये स्कार्पियों वाहन को जब्त किया गया है एवं आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों पर 5-5 हजार का ईनाम घोषित किया गया है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper