भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

जैतपुर पुलिस ने अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर काे किया ज़ब्त

251
Above News

शहडोल|थाना जैतपुर क्षेत्रांतर्गत  कस्बा भ्रमण दौरान मुखबिर सूचना प्राप्त हुई की ग्राम साखी कुंवारपुर रोड भैसुन नदी से ट्रैक्टर में रेत लोड कर रहा हैं। मौके पर जाकर देखा तो आरोपी पुलिस देखकर बिना नम्बर ट्रेक्टर को
लेकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे घेराबंदी कर पकडा चालक से पूछताछ करने पर चालक ने अपना नाम दिनेश पिता राजकुमार पटेल उम्र 25 वर्ष निवासी साखी का होना वताया। वाहन में लोड रेत संबंधी वैध दस्तावेज (राॅयल्टी)
मांगने पर वाहन चालक ने मौके पर कोई दस्तावेज नहीं होना बताया। जिस पर पुलिस ने मौके पर रेत से भरा ट्रैक्टरजप्त कर सुरक्षार्थ थाना परिसर लाकर खड़ा किया तथा आरोपी के विरूद्ध चोरी एवं खनिज अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। संपूर्ण कार्यवाही थाना प्रभारी कालू राम सिलाले, स0उ0नि0 जीवन सिंह टेकाम, आर0पी0
वर्मा, आर0 नारेन्द्र सिंह, जितेन्द्र सिहं मण्डोई की सराहनीय भूमिका रही।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper