पाॅलिटेक्निक की 144 वर्ग फिट भूमि अतिक्रमण मुक्त

शहडोल |कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ0 सतेन्द्र सिंह के निर्देषन में आज पाॅलिटेक्निक काॅलेज की भूमि खसरा नं. 1591 रकवा 12.504 हेक्टेयर के अंष भाग रकवा 144 वर्ग फिट भूमि में पे्रमिया थापा पति स्व0 पूरन थापा वार्ड नं. 07 द्वारा अवैध कब्जा किया गया था। जिसे आज अतिक्रमण मुक्त कराया जाकर अतिक्रमक पर रूपये 5 हजार का अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। इस मौके पर अनुविभीय अधिकारी राजस्व श्री धर्मेन्द्र मिश्रा, तहसीलदार श्री लवकुष प्रसाद शुक्ला सहित राजस्व एवं पुलिस का अमला मौजूद था।

Subscribe to my channel
Comments are closed.