आखिर क्यों प्रदेश की शिवराज सरकार आई.ए.एस. अधिकारीयो के साथ कर रही भेदभाव

जवाब दो सरकार कुछ आई.ए.एस अधिकारी बिना कलेक्टर बने ही उनकी सेवानिवृत्ति हो गयी क्यो …..❓❓
अखिलेश कुमार शर्मा की खास रिपोर्ट….
आज देश व प्रदेश का सबसे अहम पोस्ट जिला कलेक्टर जिसके लिए देश के युवा दिन रात मेहनत करते हैं और कई आई. ए. एस की परीक्षा पास करते हैं तो कई फेल पर इन देश व प्रदेश के युवाओं मे अपने देश के प्रति कार्य करने की कोशिश पर कुछ सफेद पोश नेताओ ने एैसा अंकुश सा लगा दिया वही एैसे कई ऐसे आई .ए. एस.अधिकारी है जो बिना कलेक्टर बने ही सेवानिवृत्ति होगये क्या यह उचित है और अगर नहीं तो इसका जिम्मेदार कौन सबसे बडा सवाल है कुछ गिने चुने आई. ए. एस अधिकारी को ही बार बार क्यों दिया जाता है जिला आखिर क्या है राज एैसे कई सवालो के घेरे मे प्रदेश की शिवराज सरकार से सबसे बड़ा सवाल आखिर आई. ए. एस आधिकारीयो से भेद भाव क्यों |
भोपाल | मध्य प्रदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की उनके अनुभव तथा वरिष्ठता का लाभ न लेते हुये पिछले वर्षों में जिला कलेक्टर के पद पर पदस्थापना न होने से मध्य प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था चरमरायी हुई है जबकि सभी अधिकारी कड़ी प्रतिष्पर्धा कर प्रशासनिक सेवाओं में प्रवेश लेते हैं तथा शासन उनकी ट्रेनिंग पर लाखों का खर्च करती है यदि वरिष्ठ एवं अनुभवी अधिकारियों की जिलो में कलेक्टर के पद से वंचित किया जाता है जिन्हें प्रदेश की भौगोलिक, सामाजिक सभी क्षेत्रों की पहचान होती है बावजूद इसके कुछ ही अधिकारियों को बार-बार महत्वपूर्ण पदों पर आसीन करके प्रदेश में प्रशासनिक सुधार कैसे संभव है।
निम्नांकित आई.ए.एस. अधिकारियों को जिलो का कलेक्टर नहीं बनाया गया तथा बिना कलेक्टर बने ही उनकी सेवानिवृत्ति हो गयी है।
1. श्री नागेन्द्र मिश्रा, 2002
2. श्री पतिराम कतरोलिया, 2004
3. श्री भगत सिंह कुलेश, 2005
4. श्री सभाजीत यादव, 20065. श्री रवि दफरिया, 2006
6. श्री उपेन्द्रनाथ शर्मा, 2007
2- निम्न अधिकारियों को वरिष्ठता का उल्लंघन करते हुये जिले की कमान नहीं सौंपी गई तथा कनिष्ठों को कमान दी गयी।
1. श्री अमर सिंह बघेल, 2004
2. श्री अष्कृत तिवारी, 2006
3. श्री बेला देवर्षि शुक्ला, 2007
4. उर्मिला शुक्ला, 2008
5. वंदना वैद्य, 2009
6. श्री शिवपाल सिंह, 2009
7. सपना निगम 2010
8. सुरेश कुमार, 2010
9. श्री अनिल कुमार खरे, 2010
10. चन्द्रशेखर वालिंबे, 2010
11. संदीप माकिन, 2010
12. श्री गौतम सिंह, 2011
13. प्रीति जैन, 2011
14. ऊषा परमार, 2011
15. श्री हरिसिंह मीना, 2011
16. सरिता बाला, 2011
17. श्री मुजीबुर रहमान खान, 2011
18. श्री दिनेश जैन, 2011
19. गिरीश शर्मा, 20113-
इतने अधिकारियों को थोड़े समय के लिये कलेक्टर का कार्य दिया गया ।
1. श्री राजेश कुमार कोल, 2007
2. श्री आशीष कुमार, 2009
3. श्री उमेश कुमार, 2009
4. शैलबाला अंजना मार्टिन, 2009
5. अमरपाल सिंह, 2009

एक सेवानिवृत्त आई.ए.एस. अधिकारी की राय प्रदेश की शिवराज सरकार को प्रदेश की जनता के हित को ध्यान में रखते हुए बारी -बारी से आई. ए. एस. अधिकारीयो को जिला देना चाहिए जिन्हे प्रदेश की भौगोलिक, सामाजिक सभी क्षेत्रों की पहचान होती है शासन को चाहिये कि फील्ड में बारी-बारी से सभी को मौका दें जिससे कि वरिष्ठ अधिकारियों के अनुभव का लाभ प्रदेश की जनता को मिल सके |

Subscribe to my channel
Comments are closed.