भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

छुलकारी जमीनी विवाद को लेकर भाई भौजाई ने छोटे भाई की सर में फावड़ा मारकर की हत्या

244
Above News

दिपक कुमार की खास रिपोर्ट…..

अनूपपुर । अनूपपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोलमी के मध्य छुलकारी में जमीनी विवाद को लेकर भाइयों के बीच हुई खूनी झड़प वहीं झगड़ा मारपीट में गंभीर रूप से चोटिल हुआ छोटा भाई जनक लाल केवट का इलाज के दरमियान हॉस्पिटल में हुई मौत जिस पर अनूपपुर कोतवाली पुलिस ने 5 लोगों के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध किया है।

इसमें शिव प्रसाद केवट उम्र 50 वर्ष पिता परेवा केवट परमनंद केवट उम्र 19 वर्ष पिता शिव प्रसाद केवट पप्पू उर्फ दशरथ केवट पिता तुलसीदास उम्र 35 अनसुइया केवट पति शिव प्रसाद सभी पांचो आरोपित मृतक जनक लाल केवट तथा श्यामनारायण केवट उर्फ मझिला पिता परेवा केवट के साथ मारपीट किया गया|
ऐसा है मामला
8 फरवरी को श्यामनारायण उर्फ मझिला केवट ने गांव छुलकारी में अपनी बाड़ी की रुधाई करने के लिए गड्ढा खोद रहा था की तभी बड़े भाई आरोपी शिव प्रसाद केवट ने बाड़ी की बंटवारे को लेकर मझिला भाई श्यामनरायण से विवाद करने लगा अभी जनक को इस बात की खबर नहीं है ।

वह काम से आया थका हुआ छोटा भाई जनक लाल केवट अपने घर में आराम कर रहा था की अचानक उसको यह पता चला की बड़े भैया और मझिला भैया आपस में जमीनी विवाद को लेकर लड़ रहे हैं। यह सुनते ही दौड़कर आया और दोनों भाइयों के बीच चल रहे विवाद को शांत कराते हुए बीच-बचाव करने लगा तभी उक्त आरोपियों ने फावड़ा डंडा लाठी लेकर जनक तथा श्यामनरायण केवट के ऊपर टूट पड़े उनके साथ मारपीट करने लगे जिसमें दोनों भाइयों के सर में गहरी चोटें आई वहीं छोटा भाई जनक लाल केवट को गंभीर रूप से सर में जायदा चोट आया जिसे तत्काल 108 एंबुलेंस बुलवाकर अनूपपुर चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, लेकिन गंभीर चोट की वजह से चिकित्सकों ने जलक केवट को शहडोल रेफर कर दिए ।
मझिला भाई श्यामनारायण केवट को अनूपपुर जिला चिकित्सालय में ही डॉक्टरों ने इलाज जारी रखा वही मामले की सूचना पाते ही कोतवाली पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध करते हुए धारा 294 323 506 एवं 34 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया | वही जनक लाल केवट की हालत बिगड़ती जा रहे थी चोट इतना ज्यादा था कि सर से खून निकलना बंद ही नहीं हो रहा था| हालत में कुछ सुधार नहीं आ रहा देखकर चिकित्सक ने शहडोल जिला चिकित्सालय से भी जबलपुर रिफर कर दिए किंतु 11 फरवरी को जनक लाल केवट आयु 42 वर्ष की रास्ते में ही मृत्यु हो गई जिस पर पुलिस ने विवेचना के दौरान 12 फरवरी को पांचों आरोपितों के खिलाफ धारा 302 का मामला पंजीबद्ध करते हुए सभी आरोपित को गिरफ्तारी की तलाश में जुट गई है| वही शिव प्रसाद उर्फ बड़का पिता परेवा केवट ,पप्पू उर्फ दशरथ केवट ,परमानंद केवट पिता शिवप्रसाद केवट खबर लिखते तक तीनोंआरोपित पुलिस के हिरासत में हैं|

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper