भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

जुआं फड़ पर बुढार सिंघम का बरसा कहर ,9जुआंरी सहित 1 लाख 3हजार किया जप्त

240
Above News

पुलिस पर छोडे कुत्ते ,जुआं सरगना ने पुलिस पर किया पत्थराव,फिरभी बुढार पुलिस ने 9जुआंरी सहित 1 लाख 3हजार किया जप्त

शहडोल पुलिस विभाग मे जिले के थानो मे होरही बडी बडी कार्यवाही से माफियाओ मे हडकंप मचा हुआ है शहडोल पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी ने जिले के सभी थाना प्रभारी को दिये थे कडे निर्देश फिर क्या जिले के सभी थाना प्रभारी पुरी तरह से सक्रिय दिख रहे हैं हर रोज जिले के किसी न किसी थाने से बडी कार्यवाही की खबर मिल रही है वहीं माफियाओ मे हडकंप का माहौल बन गया है जिले के अलग अलग थानो मे पुलिस सक्रियता के साथ कप्तान के निर्देशन पर कार्यवाही कर रही है  ताजा मामला बुढार थाना का है जहाँ सोमवार की दोपहर थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 8 चौधरी मोहल्ले में श्रवण चौधरी व उसके पुत्रों द्वारा खिलवाये जा रहे जुएं की फड़ पर पुलिस ने दबिश दी, इस दौरान पुलिस ने 09 जुआरियो को तो पकड़ा और उनके पास से 1 लाख 3 हजार के आस-पास नगद व ताश की पत्तियां भी जब्त किया गया |

शहडोल|पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी,  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एसडीओपी धनपुरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बुढ़ार महेन्द्र सिंह चौहान के नेतृत्व में सोमवार की दोपहर थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 8 चौधरी मोहल्ले में श्रवण चौधरी व उसके पुत्रों द्वारा खिलवाये जा रहे जुएं के फड़ पर पुलिस ने दबिश दी, इस दौरान पुलिस ने 09 जुआरियो को तो पकड़ा और उनके पास से 1 लाख 3 हजार के आस-पास नगद व ताश की पत्तियां भी जब्त की, लेकिन इस दौरान जुआं फड़ के संचालक न सिर्फ पुलिस चंगुल से फरार हो गये, बल्कि उन्होंने इस कार्यवाही से बचने के लिए पुलिस बल के ऊपर पत्थराव किया और पालतु कुत्तों से पुलिस पर हमला करवा दिया|

जुआं फड पर बुढार सिंघम का बरसा कहर

वैसे तो थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह जहां -जहां जिन थानो में रहे हमेशा अपने सक्रिय कार्य के कारण चर्चा मे रहते हैं पर जब से बुढार नगर में आये मानो माफियाओ मे हडकंप मचा हुआ है सुनने में तो यह भी आया की माफियाओ द्वारा नेताओं और अधिकारीयो से शिकायत भी कि जाती  है पर बुढार थाना प्रभारी हर बार की तरह अपने उच्य अधिकारीयो के आदेश व निर्देश का पालन पुरी इमानदारी के साथ करते दिखते है सुत्रो से मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह चौहान जब भी कोई बडी कार्यवाही करते हैं तो सबसे पहले अपने उच्य अधिकारी से बात करते हैं और फिर जैसा मार्गदर्शन मिलता है उस पर श्री चौहान कार्यवाही करते हैं वैसे बता दे कि श्री चौहान ने कार्यवाही के मामले में शहडोल संभाग मे इतिहास रच दिया है करोडो का गांजा पकड कर वही अवैध रेत परिवहन ,अवैध कोयला ,अवैध कबाड जैसी बडी कार्यवाही कर चुके हैं वही इस बार  श्रवण चौधरी व उसके पुत्रों द्वारा खिलवाये जा रहे जुएं के फड़ पर पुलिस ने दी दबिश जुऑ फड से 1 लाख 3हजार सहीत 9जुआ खेलते आरोपीयो को पकड कर यह साबित कर दिया है की जिसमे है दम वो है सिंघम महेन्द्र सिंह चौहान |

जुऑ फड से 1 लाख 3हजार सहीत 9जुआ खेलते पकडाऐ

थाना बुढार मे दिनाँक 15.02.21 को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी की वार्ड नं. 08 चौधरी मोहल्ले में आनंद उर्फ बादल चौधरी पिता श्रवण चौधरी, प्रवीण चौधरी पिता श्रवण चौधरी, राजेश चौधरी के घर मे नाल काटकर जुए का अवैध फड संचालित कर रहे है सूचना पर पुलिस बल बुढार द्वारा फड पर रेड की गई तो 01. संतोष लंहगीर पिता स्व. बुद्धु लंहगीर निवासी वार्ड नं. 13 कोतमा रोड बुढार, 02. आकाश कुशवाहा पिता राकेश कुशवाहा उम्र 24 वर्ष निवासी भुतहीटोला बुढार, 03. अनिकेत यादव पिता कन्हैयालाल यादव उम्र 23 वर्ष निवासी अमराडंण्डी थाना अमलाई,04. राजेश चौधरी पिता नत्थूलाल चौधरी उम्र 29 वर्ष निवासी वार्ड नं. 08 चौधरी मोहल्ला बुढार, 05. जयराम सिंधी
पिता लायक सिन्धी उम्र 62 वर्ष निवासी भुतहीटोला बुढार, 06. संदीप चौधरी पिता ललन चौधरी उम्र 24 वर्ष निवासी वार्ड नं. 08 चौधरी मोहल्ला बुढार, 07. मोहन सिन्धी पिता मेठा सिन्धी उम्र 52 वर्ष निवासी वार्ड नं. 04 बस स्टैण्ड के पास बुढार, 08. कृष्णा गुप्ता पिता मूलचंद गुप्ता उम्र 35 वर्ष निवासी वार्ड नं. 03 सोनारन टोला बुढार, 09. रानी चौधरी
पति राजेश  उम्र 22 वर्ष निवासी वार्ड नं. 08 चौधरी मोहल्ला बुढार को तास पत्ती से हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेलते पकडे़ गये एवं उनके पास एवं फड से कुल 1,03,000/- रूपये (नगदी एक लाख तीन हजार रूपये),तास के 52 पत्ते, 07 नग मोबाईल जप्त किया गया |

पहले पत्थराव, फिर पुलिस पर छोड़ा कुत्ता, पुलिस कर्मीयो को आई चोटं

जुआ रेड के समय मौका पाकर 1 आरोपी द्वारा अपने पालतू कुत्ते को पुलिस पर काटने के लिए छोड़कर फरार हो गया तथा 01 आरोपी द्वारा पुलिस पार्टी पर पत्थर फेंककर अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर मौका पाकर फरार हो गया, इसी अफरा-तफरी में 02 जुआरी और फरार हो गये जुआडिय़ों द्वारा पुलिस पार्टी पर कुत्ता छोडऩे से कुत्ते द्वारा उपनिरी आशीष झारिया को काट लिया तथा पत्थर फेंकने के कारण उप निरी. उपेन्द्र त्रिपाठी एवं उप निरी. आराधना तिवारी को चोंटे आई है सभी जुआडिय़ों के विरूद्ध भादवि एवं जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

ये रहे कार्यवाही में शामिल

कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एसडीओपी धनपुरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बुढ़ार महेन्द्र सिंह चौहान के नेतृत्व में उप निरीक्षक उपेन्द्र त्रिपाठी, आशीष झारिया, आराधना तिवारी, सहायक उप निरीक्षक जी.एल. गोयल, प्रधान आरक्षक हरिकिशोर, आरक्षक दिव्य प्रकाश, भागवत सिंह, ज्ञानेन्द्र सिंह, धन्नालाल सोलंकी, शिव प्रसाद उईके, रंजीत वर्मा, रामशरन दीवान महत्वपूर्ण योगदान रहा।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper