भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशअध्यक्ष वैभव पवार जी का आगमन 21 फरवरी को

भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेशअध्यक्ष के आगमन की तैयारियों के संबंध में की गई आवश्यक बैठक संपन्न. शहडोल -भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पवार जी का आगमन 21 फरवरी दोपहर 3:00 बजे शहडोल होने जा रहा है, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री कमल प्रताप सिंह जी के मार्गदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष जी के प्रवास पर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अजय सिंह बघेल के नेतृत्व में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत अभिनंदन का कार्यक्रम रखा गया है एवं जिले की बैठक व सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं की बैठक प्रदेश अध्यक्ष जी लेंगे।
युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजय सिंह बघेल ने शहडोल जिले की समस्त युवा तरुणाई से आग्रह किया है की अपने प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम में अपनी टीम के साथ अधिक से अधिक संख्या में शामिल हो।
संभागीय भाजपा कार्यालय शहडोल में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पवार जी के शहडोल जिला प्रथम आगमन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री अजय सिंह बघेल जी द्वारा जिला पदाधिकारी व समस्त मंडल पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की तैयारियों के संबंध में आवश्यक बैठक ली गई ।
जिला अध्यक्ष श्री अजय सिंह बघेल ने बैठक में सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश इस दौरान बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सभापति व पार्षद शक्ति लक्षकार, विभव पांडेय, विराट गर्ग ,नरेंद्र तिवारी ,आदित्य पांडे ,आशीष तिवारी,आलोक मिश्रा, अतुल ,गोविंद ,सुखेंद्र, वैभव ,आयुष ,मौसम सोनवानी, राहुल द्विवेदी, विनोद गुप्ता, शक्ति शुक्ला नीरज अंकेश, सूर्य प्रकाश पांडे, जयन्त जसवानी, अमित तिवारी, एवं भारतीय युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.