खाकी को चुनौती दे ब्यौहारी के ये दो शख्स कर रहे गौ तस्करी..
कौन है! ब्यौहारी के ये दो शख्स जो पुलिस को चुनौती दे
शहडोल। भले ही शहडोल पुलिस अधीक्षक गौ तस्करों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही कर रहे हो लेकिन जिले के ब्यौहारी में पुलिस को खुलेआम चुनौती दे ये 2 ….शख्स खुलेआम गौ तस्करी कर रहे है। इन दोनों शख्स को गलत तरीके से पैसा कमाने का इस कदर जुनून सवार है कि अवैध कार्य चाहे जो भी हो करने से नही चूकते , क्षेत्र में नशीली दवाओं का खुला कारोबार कर रहे है। जिससे आज की युवा पीढ़ी नशे के गिरफ्त में अपना जीवन बर्बाद कर रही है। सूत्रों की माने तो ये दोनों शख्सों को क्षेत्र के सताधारी बड़े नेताओं का अभयदान प्राप्त है। तभी इनके खिलाफ कार्यवाही करने से पहले लाख बार पुलिस को सोचना पड़ता है ।
ब्यौहारी में नही थमा गौ तस्करी के कारोबार का पहिया…
पशु तस्करी का गढ़ बना जिले के ब्यौहारी के …..सरगना रात के अंधेरे में सक्रिय होकर पशु तश्करी के काम को अंजाम देते है। छत्तीसगढ़ के आसपास से मवेशियों को दिन संग्रह करा दिन में मवेशियों को ब्यौहारी के ढाबा के समीप खुले में छोड़ देते है । और रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए उन्हें बड़े वाहनों में लोडकर उत्तरप्रदेश रवाना करते है । इसके लिए ये दोनों जुगुल जोड़ी मवेशियों के वाहनों की पायलेटिंग करते है । इस दौरान जयसिंहनगर से थाने से लेकर ब्यौहारी होते हुए जिले के अंतिम थाना देवलोंद थाना की सीमा पर करते है । इस दौरान किसी तरह की बाधा आती है। उसे किसी भी तरह से निपटा लेते है । सूत्रों की माने तो उनके इस काम में सफेद पोस से लेकर कई कलमकार व खाकी की सनलिप्तता है ।
अवैध शराब व नशीली दवाओं कारोबार कर रहे दोनों गौ तशकर…
ब्यौहारी में …..ये दोनों नाम आम है बच्चे बूढ़े और जवान हर कोई इन दोनों शख्स को व इनके कारोबार बखूबी जनता पहचानता है। हॉ यदि कोई नही जानता और पहचानता है तो वो है ब्यौहारी पुलिस दोनों शख्स ने केवल गौ तस्करी में शामिल है बल्कि दोनों क्षेत्र में खुलेआम नशीली दवाओं का कारोबार कर रहे है । जिसकी गिरफ्त में आज के नव युवक लिप्त होकर अपना जीवन बर्बाद कर रहे है । जयसिंहनगर से लेकर देवलोंद तक इनके नशे का कारोबार खूब फल फूल रहा है ।
इनके साथियों पर गिर चुकी है गाज…
गौ तस्करी के काम में इनके दूर दूर तक बड़े बड़े लोगो से सीधा संपर्क है । जिसके चलते ये दोनों बेखौफ होकर इन काम को अंजाम देते है। इसके लिए क्षेत्र के कुछ खाकी भी इनकी मदद करते थे , जो आजकल लाइन की खाक छान रहे है। हालांकि नवागत पुलिस अधिकारी ने इस काम को प्रमुखता से अंकुश लगाने की नीयत से कार्यवाही करते हुए इनकी कमर तोड़ दी थी ,लेकिन दोनों ने फ़ी इस काम को शुरू कर दिया है । और तस्करों को पूरा लोकेश देकर आसानी से ब्यौहारी से होते हुए देवलोंद गाड़ी पर कराते है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.