भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

भगत सिंह कुशवाह का हुआ भव्य स्वागत –

286
Above News

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाहा के प्रथम नगर आगमन के अवसर पर शहडोल भाजपा जिलाध्यक्ष कमल सिंह के मार्गदर्शन में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न पटेल एवं कार्यक्रम प्रभारी रविकांत चौरसिया के नेतृत्व में शहडोल में उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर उनके साथ पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्यालय मंत्री राजेंद्र चौकसे भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। विदित है कि भगत सिंह कुशवाहा को इस बार पुनः पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की कमान भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा सौंपी गई है।

पिछड़ा वर्ग मोर्चा शहडोल के द्वारा भगत सिंह कुशवाह के स्वागत के लिए सर्किट हाउस शहडोल से जिला भाजपा कार्यालय तक भव्य स्वागत रैली का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। स्वागत रैली के बाद कार्यकर्ताओं का यह हुजूम जिला भाजपा कार्यालय पहुंचा, जहां पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर भगत सिंह कुशवाहा ने कहा कि उनकी कोशिश होगी कि उनके इस कार्यकाल में पिछड़ा वर्ग मोर्चा नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें।

स्वागत भाषण पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न पटेल ने प्रस्तुत किया। आभार प्रदर्शन वरिष्ठ भाजपा नेता एवं कार्यक्रम प्रभारी रविकांत चौरसिया ने किया। कार्यक्रम का सफल संचालन पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री रमा शंकर कुशवाहा ने किया।

इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय ताम्रकार, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र भारती, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नगर अध्यक्ष राकेश सैनी, आर.के. विश्वकर्मा, अभिषेक चौकसे भी मंचासीन रहे।

इनकी रही उपस्थिति 👉

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण जायसवाल बबलू, रविकांत त्रिपाठी, दीपक शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी शैलेंद्र श्रीवास्तव, श्रीकृष्ण गुप्ता, अनिल जयसवाल, कोमल पटेल, अमित कुशवाहा, कमलेंद्र पाल, राकेश कुशवाहा, रविंद्र वर्मा, अभिषेक चौकसे, राकेश सैनी, प्रकाश सोनी, विपुल सिंह, हेमंत सोनी, अभिजीत सोनी, सिल्लू रजक, अनिल जायसवाल, सूर्य प्रकाश रजक, रामनिवास कुशवाहा, लल्ला केवट, दुर्गा नापित, गोकुल नापित, दिनेश साहू, कमलेश साहू, शोभित वर्मा, लक्ष्मी केवट, चंपा केवट, मीना कुशवाहा, रीना माझी, अरुण यादव एवं सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper