कलेक्टर कार्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम सम्पन्न

शहडोल | अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर आज कलेक्टर कार्यालय के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर डाॅ. सतेन्द्र सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि, महिला एवं पुरूष मिलकर समाज एवं घर का निर्माण करते है जिसमें महिलाओ का योगदान काफी महत्वपूर्ण होता है। महिलाओ की जहां उपस्थिति रहती है वहां के कार्यालयो सहित अन्य कामों के वातावरण में काफी हद तक सौम्यता एवं सभ्यता झलकती है। महिलाएं हर क्षेत्र में मेहनत कर विष्वास और सफलता को अर्जित करनेेे में आगे रही है उनके प्रति समाज के लोगो को सम्मान और समानता की सोच रखनी चाहिए तथा उन्हें आगे बढाने में हमेषा सहयोग करना चाहिए जो व्यक्ति महिलाओ का सम्मान नही करते वे प्रगति नही कर पाते तथा अवनति की ओर चले जाते है। इस मौके पर अपर कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने कहा कि, महिलाओ को आगे बढाने में तथा उनके प्रति भेदभाव मिटाने में सबसे पहले महिलाओ को ही अपने घर से शुरूआत करनी होगी तथा आगे आना होगा। वे अपने घरो-घरो की बेटियांे को सम्मान दिलाने में अपना योगदान दंे जिससे सीख लेकर पुरूष वर्ग भी उन्हें सम्मानित और सहयोग की भावना को मुहुर्त रूप दें। इस अवसर पर सुश्री दीप्ती सिंह कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्रीमती ललिता कोल एवं सुश्री प्रियंका ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर संयुक्त कलेक्टर श्री दिलीप पाण्डे सहित कलेक्टर कार्यालय की समस्त महिलाएं एवं अन्य स्टाॅप उपस्थित थे। कार्यक्रम संचालन जिला समन्वयक जन अभियान परिषर श्री विवेक पाण्डे ने किया।
Subscribe to my channel
Comments are closed.