जंगली जानवरों ने 4 दिन में 4 बैलों 2गाय का किया शिकार

रोहित शर्मा की रिपोर्ट…..
शहडोल/रसमोहनी |जैतपुर फॉरेस्ट अंतर्गत ग्राम पंचायत मलैया कुंड के ग्राम करही टोला एवं झरिया गांव में 4 दिन के अंदर 4 बैलों तथा दो गायों का तेंदुआ या शेर द्वारा शिकार किया गया 10 मार्च को झरिया निवासी सिरपाल पाव पिता राम बिहारी पाव के दो बैल तथा दो गाय का शिकार किया गयाआज रात 15 मार्च को रात्रि में फिर से दो बैलों का शिकार किया गया बताया जा रहा है कि करही टोला निवासी नंदउआ पाव का दोनों बैल थे इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है गांव वालों का कहना है कि चार चार बैलों का एक साथ शिकार कोई छोटा मोटा जानवर नहीं है शेर ही हो सकता है |
इनका कहना है
उन्होंने बताया की यह हरकत तेंदुआ एवं लकड़बग्घा का हो सकता है शेर का नहीं यहां शेर नहीं है लेकिन गांव वाले मानने को तैयार नहीं है इस विषय में तहकीकात की जा रही है | जैतपुर रेंजर सलीम खान

Subscribe to my channel
Comments are closed.