ग्राम साखी के जंगल की घटना,युवक फंदे पर तो युवती का जमीन में मिला शव

शहडोल। जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम साखी फॉरेस्ट बेरियल के पास बुधवार की दोपहर एक युवक -युवती का जंगल में शव मिलने की खबर फैलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। जानकारी लगने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुँच गयी। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान पिंटू कुशवाहा 30 वर्ष एवं प्रभा सिंह 25 वर्ष के रूप में की गई है । पुलिस ने बताया जंगल के भीतर युवक युवती का शव स्थानीय लोगों ने देखकर पुलिस को सूचना दी थी। सूचना लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों की पहचान मैं लग गई ।काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने मृतक की पहचान पिंटू कुशवाहा निवासी बरकछ थाना ब्यौहारी के रूप में की ।पिंटू कुशवाहा सिंगरौली में अपने मामा के घर में काफी सालों से रह रहा है। वही मृतक युवती प्रभा सिंह सिंगरौली की बताई जा रही है पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि युवक का शव पेड़ से लटका मिला वही पेड़ के नीचे युवती का शव मिला है ।युवती के भी गले पर फांसी का फंदा मिला है पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.