भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

खाद्य मंत्री से हुई आंगनबाड़ी की शिकायत जांच में पहुंचे डिप्टी कलेक्टर

261
Above News
नशे की हालत में मिले प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक, डिप्टी कलेक्टर ने कार्यवाही हेतु लिखा पत्र

शहडोल/अनूपपुर |विगत दिवस भाजपा युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री अनूपपुर स्थानीय निवासी ग्राम पंचायत कांसा मोहन यादव द्वारा लिखित आवेदन पत्र के माध्यम से मध्य प्रदेश शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री से शिकायत पत्र प्रेषित कर लिखा था की अनूपपुर जिले के जनपद पंचायत जैतहरी अंतर्गत ग्राम पंचायत कांसा के ग्राम छोटन टोला में आंगनबाड़ी केंद्र संचालित है जिसका भवन 4 वर्ष पूर्व स्वीकृत रहा और अभी वर्तमान समय तक अपूर्ण है उक्त भवन का राशि सरपंच सचिव द्वारा 95% उपयोग कर लिया गया है और आज भी उक्त भवन अपूर्ण है जिसमें ना तो बाउंड्रीवाल ना ही गेट और ना ही छपाई वगैरह का कार्य हो सका है जिसके कारण आंगनबाड़ी केंद्र में जाने वाले नन्हे-मुन्ने बच्चों को यहां वहां बैठना पड़ता है जिससे बच्चे एवं आंगनबाड़ी कर्मचारियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है इस संबंध में मंत्री बिसाहूलाल सिंह द्वारा संज्ञान लेते हुए डिप्टी कलेक्टर को जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिए गए जिस पर तत्परता दिखाते हुए अनूपपुर डिप्टी कलेक्टर विजय कुमार डेहरिया द्वारा दिनांक 17 मार्च 2021 को निर्माण स्थल पर पहुंचकर शिकायतकर्ता सरपंच सचिव एवं ग्रामीणों के समक्ष जांच की एवं जल्द ही कार्यवाही का आश्वासन दिया गया।

प्राथमिक विद्यालय छटनटोला का शिक्षक शराब के नशे में धुत्त

आंगनबाड़ी केंद्र छोटन टोला के शिकायत पर जांच हेतु अनूपपुर डिप्टी कलेक्टर विजय कुमार डेहरिया पहुंचे थे जहां बगल में ही शासकीय प्राथमिक विद्यालय संचालित था वहां पर अध्यापन कार्य करा रहे शिक्षक कमलेश सिंह जोकि शराब के नशे के हालात में पाए गए जो नशे में इतने धुत्त थे की जांच में आए अधिकारी से ना तो बात कर पा रहे थे और ना ही चलने फिरने में सक्षम थे इस तरह के शिक्षक बच्चों के भविष्य को अंधकारमय करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे और इस हालत को देखकर अनूपपुर डिप्टी कलेक्टर द्वारा ग्रामीणों की उपस्थिति में मौका पंचनामा बनाकर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग जिला अनूपपुर को कार्यवाही हेतु पत्र प्रेषित किया है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper