हल्दी उत्पाद का जिले में किसानो को लाभान्वित करने की पहल सराहनीय- जयसिंह मरावी

एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत उद्यानिकी विभाग की कृषक प्रशिक्षण सह संगोष्ठी सम्पन्न
शहडोल – प्रदेश शासन की किसानो की आय दुगुनी करने के मददेनजर एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत जिले में हल्दी का उत्पादन करने का लक्ष्य लेकर चयनित किया गया है। यह जिला प्रशासन की किसानो को लाभान्वित करने का बीणा सराहनीय एवं काबिले तरीफ है। सभी किसान इस योजना को आत्मसात कर हल्दी उत्पादन मंे अग्रसर हो और कृषि को लाभ का धंधा बनाने में और इससे लाभान्वित होने में अपनी-अपनी सहभागिता निभाएं। कृषकगण वैज्ञानिको के सम्पर्क में भी रहे, उन्नत किस्म की खेती करे तथा विभागीय योजनाओ की जानकारी लेकर अन्य लाभो से भी लाभान्वित हो तभी उनके जीवन में प्रसन्नता एवं कुशहाली आएगी। उक्त विचार विधायक जयसिंहनगर श्री जयसिंह मरावी ने आज मानस भवन शहडोल में उद्यानिकी विभाग द्वारा आयोजित एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत कृषक प्रशिक्षण सह संगोष्ठी कार्यक्रम में व्यक्त किये।
इस मौके पर कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने कहा कि, जिले में हल्दी को एक जिला एक उत्पाद के रूप में चुना गया है। हल्दी का उत्पादन कम स्थान में अधिक उत्पादन व ज्यादा विक्रय दर भी प्राप्त होगा, हल्दी के उत्पादन हेतु आधा एकड में भी 50 से 60 हजार रूपये की आमदनी होगी, इसके अलावा अन्य फसल इतनी लाभदाई नही होती है। हल्दी के फसल उत्पादन में ज्यादा देखभाल, ओला पाला तथा रोगो की भी संभावनाएं नही होती। इस कार्य हेतु किसानो की हर संभव मदद के लिए विभाग व जिला प्रशासन सहयोग देगा। उन्होने कम खर्चें में अधिक कमाईवाले हल्दी उत्पादन के कार्य से किसानो को जुड़ने एवं लाभ लेने की सलाह दी।
कार्यक्रम के अवसर पर संयुक्त संचालक कृषि श्री जे.एस. पेन्द्राम, प्रबंधक उद्योग श्री हरीश त्रिपाठी, प्रबंधक नवार्ड श्री रवीन्द्र जोले सहित अन्य लोगो ने भी अपने-अपने विचार रखे तथा किसानो को खेती को लाभ का धंधा बनाने हेतु प्रेरित किया। इस मौके पर सहायक संचालक उद्यान श्री मदन सिंह परस्ते सहित अन्य विभागीय अधिकारी कृषि वैज्ञानिक व काफी संख्या में दूर-दराज से आए कृषकगण उपस्थित थें। कार्यक्रम का संचालन श्री अखिलेश नामदेव तथा कार्यक्रम की रूपरेखा सोहागपुर के उद्यान अधीक्षक श्री एसपी सिंह ने प्रस्तुत की।

Subscribe to my channel
Comments are closed.