भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक विभिन्न खाद्य, फल, सब्जी विक्रेताओं के साथ की बैठक

257
Above News


शहडोल – कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ0 सतेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार आज जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक श्री कमलेश टांडेकर ने अपने कार्यालय में किराना दुकान, सब्जी, फल विक्रेता, दूध डेयरी, व्यापारियों की बैठक खाद्य सुरक्षा अधिकारी के साथ ली। बैठक में उन्होंने सभी से कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा उपाय करने तथा आवश्यक पूर्व तैयारियां करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने सभी व्यापारियों से कहा कि प्रतिष्ठानों पर आए उपभोक्ताओं को सैनिटाइजर कर सुरक्षा के उपाय एवं होम आइसोलेशन के व्यक्तियों के परिवार को सामान की डिलीवरी घर में करवाना सुनिश्चित करें। जिला आपूर्ति नियंत्रक ने व्यापारियों को निर्देशित किया कि अपने प्रतिष्ठानों के बाहर सामाजिक दूरी अर्थात 2 गज की दूरी के अंतराल में गोले बनवाना सुनिश्चित करें तथा जब कोई व्यक्ति सामान लेने आए तो उसे सामाजिक दूरी का पालन कराना भी सुनिश्चित कराएं। उन्होंने व्यापारियों को प्रतिष्ठानों में मास्क, सैनिटाइजर तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन आवश्यक रूप से कराएं के निर्देष दिए तथा कोविड-19 महामारी नियम का पालन कराने हेतु समझाइश देने के भी निर्देष दिए। बैठक में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सहित विभिन्न व्यापारी संगठन के सदस्य उपस्थित थे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper