भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कोरोना महामारी से बचने कमिश्नर ने की अपील

257
Above News


शहडोल – प्रभारी कमिश्नर शहडोल संभाग श्री अमर सिंह बघेल ने संभाग में कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते कहा कि जैसा कि हम सब जानते हैं कि इस समय समस्त विश्व एक कठिन दौर से गुजर रहा है, कोरोना वायरस से विश्व भर में बहुत से लोगों की जान जा चुकी है। हमारे शहडोल संभाग में भी बहुत से लोग कोरोना वायरस से ग्रसित पाए जा रहे हैं। अपने देश के लिए और समस्त मानव जाति के लिए यह संकट की घड़ी है। उन्होंने कहा कि रोकथाम इलाज से बेहतर है इसलिए समय पर बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियां हमें इस आपदा से बचा सकती है। संकट की इस घड़ी में मैं संभाग के सभी जन प्रतिनिधियों, समाजसेवियों, अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील करता हूं कि वे अपने धैर्य बनाए रखें और सभी सावधानियां बरतते हुए अपना बचाव करें। मैं संभाग के समस्त नागरिकों से यह भी अपील करता हूं कि वह अपने परिवार के सदस्यों, संबंधित, मित्रों, सहयोगियों एवं समाज के सभी वर्गों को जागरूक बनाकर उन्हें भी कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारी से बचाने में सहायता करें। इस कठिन समय में मैं अपने सभी अधिकारियों से अपेक्षा करता हूं कि वह आगे आए और समाज को इस महामारी से बचने के उपायों से अवगत करा कर अपना उत्तरदायित्व निभाए। आम जनमानस से आह्वान करते हुए कहा कि अपने साथ बुजुर्गों एवं छोटे बच्चों का विशेष ध्यान रखें और कोरोना से रोकथाम एवं बचाव संबंधी उपायों से अवगत कराएं। हम स्वयं स्वस्थ रहकर दूसरों को स्वस्थ रखने में मदद करें। कोरोना बीमारी से उत्पन्न महामारी को बढ़ने से रोके।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper