अनुविभागीय अधिकारी एवं उप पुलिस अधीक्षक ने ली शांति समिति की बैठक

शहडोल | जिले के जनपद पंचायत बुढार के थाना बुढार में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री धर्मेंद्र मिश्रा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री भरत दुबे ने बुढार थाने में होली एवं कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर शांति समिति की बैठक ली। बैठक में अध्यक्ष नगर परिषद श्री कैलाश बिशनानी, उपाध्यक्ष श्री पुष्पेंद्र ताम्रकार सहित पार्षद गण पुलिस के अधिकारी एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर अपने अपने घरों में ही होली का त्यौहार मनाए कहीं पर भी भीड़ भाड़ एकत्रित ना होने दें, मास्क लगाएं एवं सेनीटाइजर का उपयोग करते रहे तथा 2 गज की दूरी सहित अन्य कोविड-19 कड़ाई से पालन करना सुनिश्चित करें। बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने भी कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए नियमों का पालन करने हेतु सभी आम लोगों को समझाइश देने की पहल करने हेतु आश्वस्त किया।


Subscribe to my channel
Comments are closed.