भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

अपर कलेक्टर ने घरौल्ला मोहल्ला वार्ड नंबर-20 में कोरोना संक्रमित परिवार से मिलकर बंधाया ढांढस

273
Above News

उन्हें दी जा रही चिकित्सकीय सुविधाओं की अपर कलेक्टर ने ली जानकारी

शहडोल – अपर कलेक्टर एवं उप जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने आज शाम कोरोना वायरस से प्रभावित श्री जगदीशचंद्र शर्मा एवं उनका परिवार निवासी वार्ड नं. 20 घरौला मोहल्ला शहडोल के घर जाकर परिवार से भेंट कर वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त की। श्री शर्मा ने बताया कि उनके माता का 6 मार्च 2021 को देहावसान हुआ था और 17 मार्च को अस्थि विसर्जन करने इलाहाबाद गए थे, इस कार्यक्रम के दौरान आए हुए मेहमानों में से किसी से कोरोना का संक्रमण हुआ, इसमें सर्वप्रथम हमारी भाभी प्रभावित हुई और आज हमारे घर के 26 सदस्य कोरोना पॉजिटिव आई है। इस दौरान यह पाया गया कि उनके परिवार के अधिकतर सदस्यों में कोरोना के लक्ष्ण परिलक्षित नहीं हो रहे हैं। अपर कलेक्टर ने उन्हें ढांढस बंधाते हुए कहा कि हम सभी आपके साथ हैं। अपर कलेक्टर तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम.एस. सागर ने शर्मा परिवार से उन्हें मिल रही चिकित्सकीय उपचार सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की और उन्हें लगातार मास्क लगाए रखने, होम आइसोलेशन में रहने तथा किसी प्रकार की आपात स्थिति में कंट्रोल रूम तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को उनके दूरभाष पर जानकारी दें।

अपर कलेक्टर ने धैर्य एवं साहस के साथ उपचार लेकर स्वस्थ्य होने हेतु उनका संबल बढाया तथा अन्य आवश्यक सावधानियां बरतने एवं सुरक्षा के उपायो तथा दवाईयो के नियमित सेवन की सलाह दी तथा शर्मा परिवार को अपर कलेक्टर ने कहा कि संपर्क में आए हुए सब्जी वाला, दूध वाला, स्त्रीवाला व रिश्तेदारों पर भी सतत निगरानी रखें और दूरभाष पर उन्हें सावधानी बरतने हेतु सलाह दे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper