कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु रोको टोको अभियान के तहत प्रचार रथ से धनपुरी में किया गया प्रचार

एसडीएम एवं सीएमओ ने बिना मास्क के व्यक्तियों के विरुद्ध की कार्यवाही
शहडोल | जिले के नगर परिषद धनपुरी के विभिन्न चौराहों में कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु प्रचार रथ के साथ आम लोगों को मास्क लगाने हेतु एवं 2 गज की दूरी तथा सेनीटाइजर का उपयोग करने हेतु प्रचार-प्रसार कराया तथा बिना मास्क के पाए गए व्यक्तियों एवं संस्थानों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही भी की गई। जिन लोगों के विरुद्ध कार्यवाही की गई उनमें प्लास्टिक भंडार धनपुरी मोहम्मद शाहिद, संदीप साहू मोहम्मद शहजाद अली, राजेश पांडे बम्होरी, अग्रवाल बस्त्रालय केजीएन डेरी नारायण हाइत सहित अन्य लोगों के नाम शामिल।
इस मौके पर अनुविभागीय अधिकारी श्री धर्मेंद्र मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास श्री मनोज लारो कर, मुख्य नगरपालिका अधिकारी धनपुरी श्री रवि करण त्रिपाठी, तहसीलदार श्री भरत सोनी, कनिष्ठ आपूर्ति नियंत्रक श्री जाटव सहित अन्य अधिकारी एवं नगर परिषद का अमला उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.