कलेक्टर साहब गोहपारु के भ्रष्टाचारी सचिव व रोजगार सचिव पर कब करेंगे कार्यवाही
शहडोल:- प्रदेश की शिवराज सरकार ने विगद दिनो पहले यह कहा था कि भ्रष्ट अधिकारीयो और कर्मचारीयो को बक्शा नही जायेगा कडी कार्यवाही की जायेगी यह आदेश सभी जिला अधिकारियों को दिए गए थे ये हम नही बल्कि मीडिया के गलीयारो मे चली खबरे बयां करती है इस खबर ने मीडिया में धमाल मचा दिया था वही शहडोल में मैदानी हकीकत कुछ और ही बंया करती हैं प्रदेश की शिवराज सरकार के इस आदेश की जिले मे बैठे अधिकारियों ने एैसी धज्जियां उडाई की प्रदेश की शिवराज सरकार का आदेश महज एक मजाक बन कर रह गया है जिसका ताजा उदाहरण हैं गोहपारु ग्राम पंचायत वो भी शहडोल मुख्यालय से लगभग 30कि.मी.स्थित मुख्य मार्ग पर स्थित है ग्राम पंचायत गोहपारु के सचिव व रोजगार सहायक सचिव ने भ्रष्टाचार की हर सीमा पार कर दी है | शहडोल| जिले में जबसे कलेक्टर डॉ सतेन्द्र सिंह ने पदभार ग्रहण किया है तब से लगता है कि गरीब ग्रामीणो को अब न्याय मिलेगा वहीं कलेक्टर डॉ सतेन्द्र सिंह है जो अपनी सम्पूर्ण जिम्मेदारियों को बाखूबी निभा रहे है कोरोना काल में माननीय ने दिन को दिन ओर रात न समझते हुए सतत् जनता की समस्या का निराकरण करने मे लगे रहते हैं दूर ग्राम से आये ग्रामिणो की समस्या को गंभीरता से सुन समस्या का निराकरण भी करवाते हैं मगर कलेक्टर शहडोल की इस सजगता का परिपालन अधिनस्थ अधिकारियों द्वारा नहीं किया जा रहा है इसका उदाहरण है गोहपारु के भ्रष्टाचारी सचिव व रोजगार सचिव पर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा लिखित शिकायत का दिया जाना है ..? *ग्रामिणो ने सचिव व रोजगार सचिव पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप* ग्राम पंचायत गोहपारु के ग्रामिणो ने सचिव व रोजगार सचिव के भ्रष्टाचार से त्रस्त होकर संवेदनशील शहडोल कलेक्टर डॉ सतेन्द्र सिंह को लिखित शिकायत पत्र दिया जिसमे गोहपारु सचिव ब्रजभांन सिंह व पुष्पेंद्र निगम रोजगार सहायक ने ग्राम पंचायत मे एैसा भ्रष्टाचार किया है कि हम ग्रामीण हद परेशान है, शिकायत पत्र मे ग्रामिणो ने बताया है कि गोहपारु ग्राम पंचायत बैठक के फर्जी प्रस्ताव तैयार कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिसकी जानकारी किसी भी सदस्य को नही दी जाती है। ग्राम पंचायत अंतर्गत हाट बाजार स्थल की भूमि को अवैध रूप से लम्बी राशि लेकर विक्री कर दी गई और अवैध निर्माण करा दिया गया |बाजार बैठकी की राशि लगभग 3 लाख रू. गबन किया गया है उक्त राशि को पंचायत खाते में जमा कराना था जो की आज दिनाक तक जमा नही किया गया तथा उनके द्वारा आज भी सप्ताहिक एवं दैनिक बाजार बैठकी मनमाने तरीके से कराई जा रही है | *जनपद सीईओ भी नहीं सुनते हैं साहब* ग्रामिणो ने बताया कि गोहपारु जनपद सीईओ से भी हमने कई बार शिकायत की पर भ्रष्टाचारी सचिव व रोजगार सचिव गोहपारु के स्थानीय निवासी होने के साथ ही राजनीति पार्टी के जनप्रतिनिधियो से संबंध बना नेता गिरी भी करवाते हैं वहीं गोहपारु जनपद सीईओ भी हम ग्रामिणो की समस्या सुन कर भी अनसुना कर देते हैं अब भ्रष्टाचारी सचिव ब्रजभांन सिंह व पुष्पेंद्र निगम रोजगार सचिव पर कौन करे करेगा कार्रवाई इसी विषय को लेकर गोहपारु के ग्रामिणो ने शहडोल कलेक्टर महोदय से मांग की है कि ग्राम पंचायत गोहपारु के भ्रष्टाचारी सचिव ब्रजभांन सिंह व पुष्पेंद्र निगम रोजगार सचिव के द्वारा ग्राम पंचायत में जो भ्रष्टाचार किया गया उनकी जांच कर कडी कार्यवाही की जाए । *इनका कहना है* मै इस संबंध में कुछ नही कह सकता हूं गांव वाले हैं शिकायत किये है तो मै क्या कर सकता हूं | 
ब्रजभांन सिंह सचिव गोहपारु* *एक नजर इधर भी* 1. पंचायत दर्पण सरकारी पोर्टल के अनुसार पंच परमेश्वर योजना अंतर्गत बिल क्रमांक 00285 दिनांक 26/01/2001 बिल लॉक दिनांक 14/03/2021 का भुगतान किस आधार पर किया गया है 2. क्रमशः बिल क्रमांक 00302 दिनाँक 17/09/2020, में रेत क्यूबिक मीटर व गिट्टी घन मिटर के अनुसार दर्ज न कर ट्रीप,डग्गी का वर्णन किया है ओर ना ही टी.पी का ही वर्णन किया गया है 3.इसी प्रकार बिल क्रमांक 00342 में गिट्टी 2 एम.एम.तादात 6 × 4000 की दर ,गिट्टी 40 एम.एम तादात 6 × 3500 , रेत तादाद 6 × 4000 की दर से पंचायत द्वारा भुगतान किया गया है मगर ना ही टी.पी,घन मीटर व क्यूबिक मीटर की दर से खरीदी का उल्लेख है यह विषय भुगतान, वस्तु की गुणवत्ता व लगाए गए बिल के अनुसार पंचायत में हुए व्यापक भ्रष्टाचार की ओर इंगित करते है..? 4.आखिर यह गिट्टी, रेत,मूरुम जैतपुर रोड केशरवानी हार्डवेयर के द्वारा कैसे ओर कहाँ से ला के दी गई…. 5.पंचायत द्वारा व्यक्ति विषेश को लाभ पहुंचाते हुए प्राइवेट जमीन पर सी.सी रोड निर्माण किया गया है जिसकी जांच पूर्व कलेक्टर द्वारा दिये गए थे मगर आज दिनांक तक कारवाही शुन्य है आखिर क्यों ओर कैसे ..? इन सभी विषयों की जांच अगर बिना मीठा, पान खाने वाले जिम्मेदार इमानदार अधिकारियों द्वारा की जाए तो पंचायत में करोड़ों के हेराफेरी की गुत्थियां समक्ष प्रस्तुत हो जाएगी…

Subscribe to my channel
Comments are closed.