प्रदेश सरकार गरीबों के कल्याण के लिए भी कृत संकल्पित हैं- विधायक श्रीमती मनीषा सिंह

विधायक जैतपुर की उपस्थिति में संपन्न हुआ उत्सव कार्यक्रम
शहडोल – विधायक जैतपुर श्रीमती मनीषा सिंह ने जनपद पंचायत बुढार के ग्राम खरला उचित मूल्य दुकान में मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के अंतर्गत अन्न उत्सव में शामिल हुई। अन्य उत्सव में विधायक श्री मनीषा सिंह ने पात्र परिवारों को राशन कार्ड वितरण से लाभान्वित कराने की योजना की जानकारी से अवगत कराया।
उत्सव को संबोधित करते हुए विधायक जैतपुर श्रीमती मनीषा सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा लिए गए संकल्प के तहत प्रदेश के सभी जिलों में अन्न उत्सव का आयोजन कर ऐसे गरीब लोगों को पात्रता पर्ची और राशन कार्ड का वितरण का महा-अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में ऐसे गरीब लोगों को जोड़ा गया है जिनके पास पात्रता पर्ची ना होने से वह राशन प्राप्त करने से वंचित थे। उन्होंने कहा कि जिले में कोई भी भूखा नहीं सोएगा, सरकार ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम को लागू करते हुए सभी के लिए खाद्यान्न की व्यवस्था सुनिश्चित की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों के कल्याण के लिए भी कृत संकल्पित हैं तथा उनके सर्वांगीण विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ा जाएगा।
जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी ने अन्न उत्सव से जुड़ी हुई समस्त जानकारियां दी। अन्न उत्सव में जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक श्री कमलेश टांडेकर, जनप्रतिनिधि, हितग्राही तथा ग्राम वासी उपस्थित थे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.