वैक्सीनेशन कराए हुए बुजुर्गों से कलेक्टर ने की चर्चा

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निपानिया में कोविड-19 वैक्सीनेशन का विधायक एवं कलेक्टर ने किया आकस्मिक निरीक्षण
शहडोल | आज जनपद पंचायत ब्यौहारी के भ्रमण के दौरान विधायक ब्योहारी श्री शरद कोल तथा कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निपनिया का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने निर्देश दिया कि कोविड-19 टीकाकरण की जानकारी एवं स्थान गांव में सभी लोगों को पूर्व से ही दी जाए, ताकि अधिक से अधिक बुजुर्ग टीकाकरण का लाभ उठा सकें। निरीक्षण के दौरान विधायक एवं कलेक्टर ने टीकाकरण के पश्चात ऑब्जरवेशन कक्ष में वैक्सीनेशन के पश्चात रुके हुए बुजुर्गों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की तथा टीकाकरण के पश्चात भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन एवं मास्क का उपयोग करने की सलाह दी।
कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निपनिया में इलेक्ट्रिक खंभे से जो तार गुजर रहे हैं उन्हें और ऊपर करने के निर्देश कार्यपालन यंत्री एमपीईबी को दिए।
इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ब्यौहारी सुश्री प्रियांशी भंवर, जिला पूर्ति नियंत्रक श्री कमलेश टांडेकर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ब्यौहारी श्रीमती प्रेरणा सिंह, नायब तहसीलदार श्री अमित मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.