भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

मुंह पर मास्क ,दो गज की सामाजिक दूरी बनाए होली पर बुढार थाना प्रभारी ने की अपील

849
Above News

कोविड-19 संक्रमण की गाइडलाइन का पालन करे   

अखिलेश कुमार शर्मा……
 शहडोल | कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश कुमार गोस्वामी जी के निर्देशन में थाना प्रभारी बुढार महेन्द्र सिंह चौहान ने  बुढार थाना क्षेत्र वासियों से की अपील थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह चौहान ने होली त्यौहार की  शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि, होली का पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम, सौहार्द का त्यौहार है। वैश्विक आपदा कोविड-19 के दुबारा बढ़ते संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए केन्द्र एवं राज्य शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार सभी आम नागरिको को अपने-अपने घरो में ही होली उत्सव मनाने  हेतु निर्देश जारी किये गए है। कोरोना गाईडलाइन का पालन करते हुए अपने घरों में शांतिपूर्वक होली मनाएं शराब पीकर वहां ना चलाएं रास्तो में सामूहिक रुप से भीड़-भाड़ ना लगएं सोशलडिस्टेंस  का पालन करें |  बुढार थाना क्षेत्र वासियों से अपील है कि उक्त नियमो का कड़ाई के साथ पालन करते हुए अपने-अपने घरो में ही होली का त्यौहार मनाएं, भीड़-भाड़ न करें तथा दो गज की सामाजिक दूरी बनाए रखें, अपने-अपने मुंह में घर से बाहर निकलते समय हमेशा मास्क लगाना न भूले तथा साबुन व सेनेटाइजर का उपयोग करते रहें बुढार थाना क्षेत्र वासियों को होली की हार्दिक  शुभकामनाएं ।  

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper